अंबाला में फैली सनसनी, शादी से लौटने के बाद दो दोस्तों ने जहर निगलकर दी जान

अंबाला में दो दोस्तों ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को दोनों शादी में शामिल होकर लौटे थे। इस दौरान जमकर शराब पी। शनिवार रात अपने दोस्त को फोन कर बताया कि जहर खा लिया है। उनकी मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 03:24 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 03:24 PM (IST)
अंबाला में फैली सनसनी, शादी से लौटने के बाद दो दोस्तों ने जहर निगलकर दी जान
एक दोस्त की मौत नागरिक अस्पताल अंबाला में हुई। दूसरे ने सेक्टर 32 चंडीगढ़ अस्पताल में दम तोड़ा।

अंबाला/शहजादपुर, जेएनएन। शनिवार को शादी से लौटे दो दोस्तों ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है, जबकि पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वजन भी इस बारे में कुछ बताने से कतरा रहे हैं। मृतकों की पहचान गांव भूड़माजरी के रहने वाले शुभम (21) और शहजादपुर निवासी रजत (20) के रूप में हुई है। एक की मौत नागरिक अस्पताल अंबाला में हुई, जबकि दूसरे ने सेक्टर 32 चंडीगढ़ अस्पताल में दम तोड़ा। क्षेत्र में चर्चा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने एक साथ ही जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर लिया। 

जानकारी के अनुसार, शुभम और रजत शहजादपुर की एक प्लाई फैक्ट्री में काम करते थे। वे शनिवार को साहा में एक शादी समारोह में भाग लेेने आए थे। दोनों ने यहां पर शराब पी। शाम को भूड़माजरी पहुंच गए। यहां पर फिर से शराब पी। शनिवार की रात को ही दोनों ने अपने एक दोस्त को फोन कर बताया कि उन्होंने बीबीपुर मोड़ के पास जहर खा लिया है। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहजादपुर लाया गया। यहां पर दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालात नाजुक होने के कारण दोनों को रेफर किया गया, जबकि शुभम की नागरिक अस्पताल अंबाला में मौत हो गई, जबकि रजत की मौत सेक्टर 32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में मौत हो गई।

आत्महत्या के कारणों से नहीं उठा पर्दा

पुलिस ने शुभम के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिया। सूचना दोनों के स्वजनों को दे दी गई। दोनों दोस्तों ने एक साथ जहर क्यों निगला इसके बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। परिजनों से बातचीत हुई, जबकि वे भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी