शहर में विभिन्न जगहों से दो बाइक चोरी

जासं पानीपत शहर में विभिन्न जगहों से दो बाइक चुरा ली गईं। उरलाना कलां गांव के रोहित न

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:25 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:25 PM (IST)
शहर में विभिन्न जगहों से दो बाइक चोरी
शहर में विभिन्न जगहों से दो बाइक चोरी

जासं, पानीपत : शहर में विभिन्न जगहों से दो बाइक चुरा ली गईं। उरलाना कलां गांव के रोहित ने पुलिस को शिकायत दी कि वह रविद्रा अस्पताल में काम करता है। अस्पताल के बाहर से उसकी बाइक चुरा ली गई। उधर, भिवानी के ढाणा गांव के जसवंत शर्मा ने बताया कि वह मित्तल मेगा माल में फिल्म देखने गया था। कुछ समय बाद वापस लौटा तो बाइक नहीं मिली। बाइक चोरी कर ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सेक्टर-29 से व्यक्ति लापता

जासं, पानीपत : विकास नगर की प्रमीला देवी ने पुलिस को शिकायत दी कि सोमवार रात को उनका पति प्रवीन कुमार सेक्टर-29 फ्लोरा चौक पर दुकान पर गए थे। इसके बाद से पति लापता हैं। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके प्रवीन की तलाश शुरू कर दी है। युवती की दो महीने पहले शादी हुई, लापता

जासं, पानीपत : सैनी कालोनी की ऊषा ने पुलिस को शिकायत दी कि दो महीने पहले उसकी बेटी सीता की शादी हुई थी। दो दिसंबर को उसकी बेटी घर से बिना बताए चली गई। इसके बाद से बेटी लापता है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मामला दर्ज युवती की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी