थाने के पास छात्र की हत्या करने के दो आरोपित गिरफ्तार

एक महीना पहले सागर का कोहंड के सोनू और उसके दोस्तों के साथ झगड़ा हो गया था। सोनू भांजे सागर से रंजिश रखता था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 08:03 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 08:03 AM (IST)
थाने के पास छात्र की हत्या करने के दो आरोपित गिरफ्तार
थाने के पास छात्र की हत्या करने के दो आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पानीपत : थाना शहर से 50 मीटर दूर बस स्टैंड के पास सुखदेव नगर में छात्र की सुआ घोंपकर हत्या करने के दो आरोपितों को सीआइए-वन ने गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान आदियाना गांव के दरबार और दिनेश के रूप में हुई है। सीआइए-वन ने दोनों आरोपितों को सोमवार को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपितों से वारदात की वजह का पता लगाया जाएगा। मुख्य आरोपित सोनू और उसके साथियों की तलाश में सीआइए-वन संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

माडल टाउन के न्यू कृष्णा नगर के राजेश कुमार उर्फ राजू ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी कि बड़ी बहन पूनम की शादी जींद के कालवा गांव के राजबीर कुंडू के साथ हुई थी। जीजा राजबीर की दस साल पहले हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से बहन बड़े बेटे देवेंद्र और छोटे बेटे 17 वर्षीय सागर के साथ न्यू मुखीजा कालोनी में रहने लगी। सागर 11वीं कक्षा का छात्र था। एक महीना पहले सागर का कोहंड के सोनू और उसके दोस्तों के साथ झगड़ा हो गया था। सोनू भांजे सागर से रंजिश रखता था। 25 फरवरी को वह और सागर किसी काम से सुखदेव नगर में गए थे। वह सागर को जितेंद्रा अस्पताल के पास छोड़कर चला गया था। वापस लौटा तो भीड़ लगी और सागर घायल था। सागर को राहगीरों ने सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। सागर ने बताया कि उस पर सोनू, बड़ौली के आर्यन, लोहारी के शेखर, सैनी कालोनी के रोहित और पांच-छह युवकों ने तेजधार हथियार (सुआ) से हमला किया है। थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

chat bot
आपका साथी