स्कूल अनुदान का 25 फीसद बजट जारी, कोविड की रोकथाम पर होगा खर्च

प्रदेश के स्कूलों में छठी से बारहवीं की कक्षाएं लग रही हैं। कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं रोकथाम को लेकर व्यवस्था भी जरूरी है। इसको लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से प्रदेश के 14 हजार 386 प्राथमिक व सेकेंडरी स्कूलों को वर्ष 2021-22 की स्कूल अनुदान को लेकर दी जाने वाली राशि में से 25 फीसद राशि कोविड की रोकथाम के लिए जारी कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:02 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:02 PM (IST)
स्कूल अनुदान का 25 फीसद बजट जारी, कोविड की रोकथाम पर होगा खर्च
स्कूल अनुदान का 25 फीसद बजट जारी, कोविड की रोकथाम पर होगा खर्च

जागरण संवाददाता, पानीपत : प्रदेश के स्कूलों में छठी से बारहवीं की कक्षाएं लग रही हैं। कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, रोकथाम को लेकर व्यवस्था भी जरूरी है। इसको लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से प्रदेश के 14 हजार 386 प्राथमिक व सेकेंडरी स्कूलों को वर्ष 2021-22 की स्कूल अनुदान को लेकर दी जाने वाली राशि में से 25 फीसद राशि कोविड की रोकथाम के लिए जारी कर दी गई है। राशि के खर्च को लेकर भी शेड्यूल जारी किया गया है। परिषद की ओर से प्राथमिक स्कूलों को 8 करोड़ 85 लाख व सेकेंडरी स्कूलों को करीब पांच करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। एपीसी रमेश चहल का कहना है कि स्कूलों में बजट जारी किया गया है। राशि से इन कार्यों का निष्पादन करना है

-स्कूल मुखिया यह सुनिश्चित करेगा कि जल स्वच्छता व स्वच्छता कार्यक्रम के तहत लड़के व लड़कियों के लिए अलग अलग सुरक्षित शौचालय व हाथ धोने की व्यवस्था और सुरक्षित पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध करवाना।

--स्कूल में थर्मल स्कैनर उपलब्ध नहीं है तो तापमान मानक यंत्र-150 बच्चों की संख्या पर एक के अनुपात से व हाथ धोने के लिए साबुन तथा सफाई हेतु सामान इत्यादि वस्तुएं आवश्यकता अनुसार खरीद की जानी है।

--स्कूल कैंपस की नियमित रुप से साफ सफाई, सैनिटाइज व कीटाणुशोधन किया जाना है।

--सोडियम हाईपोकलोराइट 0-5 फीसद व छोटी वस्तुओं को कीटाणुशोधन करने हेतु 70 फीसद आइसोपरोपाइल एलकोहल का प्रयोग किया जाना है। उपरोक्त प्रयोग हेतु उपकरण खरीदे जाएं। इन दिशा निर्देश का करना होगा अनुसरण

--अनुदान की राशि को चालू वित्त वर्ष 31 मार्च 2022 तक अवश्य उपयोग कर ली जाए।

--अनुदान के उपयोग से हुए सभी कार्यों के लिए एसएमसी जिम्मेदार होगी।

--हर चीज की खरीदारी स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से ही होगी।

--एसएमसी की अगली बैठक में अनुदान के उपयोग की समीक्षा के लिए एक एजेंडा होना चाहिए।

--अनुदान की राशि सीधे एसएमसी के खाते में जारी की गई है। स्कूल द्वारा अनुदान की राशि का उपयोग प्रमाण पत्र बीईईओ कार्यालय में 10 मार्च 2022 तक जमा करवाना होगा।

--स्कूल में किए गए कार्य व खर्च की गई राशि का ब्यौरा सूचना पटल पर जरूर लिखा जाना होगा। कोविड की रोकथाम को लेकर राशि

छात्र संख्या --- स्कूल ग्रांट की कुल राशि --- कोविड बचाव हेतु राशि 25 फीसद

1 से 30 --- 10000 --- 2500

31 से 100 --- 25000 --- 6250

101 से 250 --- 50000 --- 12500

251 से 1000 -- 75000 --- 18750

1000 से अधिक --- 100000 --- 25000 किस जिले को मिली कितनी राशि जिला प्राथमिक स्कूल --- सेकेंडरी स्कूल

अंबाला ---- 383600 ---- 22.7500

भिवानी ---- 382875 ---- 28.6250

चरखी दादरी -- 14.4100 ---- 13.3250

फरीदाबाद -- 31.7000 ---- 16.9000

फतेहाबाद -- 42.8875 ---- 24.0600

गुरुग्राम -- 41.2500 ---- 21.0600

हिसार -- 51.8250 ---- 40.3750

झज्जर -- 21.1875 ---- 21.3000

जींद --- 44.9375 ---- 32.0000

कैथल --- 40.0750 ---- 25.8100

करनाल --- 51.1500 ---- 27.5600

कुरुक्षेत्र --- 42.9600 ---- 18.6250

महेंद्रगढ़ --- 30.1250 ---- 19.3000

नूंह --- 89.1250 ---- 17.9375

पलवल --- 49.3750 ---- 16.6250

पंचकूला --- 26.1375 ---- 10.4375

पानीपत --- 32.4000 ---- 20.4375

रेवाड़ी --- 27.5375 ---- 19.9100

रोहतक --- 21.7100 ---- 21.5000

सिरसा --- 57.3600 ---- 31.3100

सोनीपत --- 41.3000 ---- 30.0000

यमुनानगर --- 51.5000 ---- 18.2500

नोट : उक्त राशि प्राथमिक व सेकेंडरी स्कूलों को कोविड से बचाव हेतु सामान खरीदने को लेकर जारी की गई है, जो लाख में है।

chat bot
आपका साथी