सीआरएसयू के वीसी को गोली मारने कोशिश, हाथापाई

जींद में चौ. रणबीर ¨सह यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र ने मंगलवार सायं वाइस चांसलर पर गोली चलाने का प्रयास किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 11:13 AM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 11:13 AM (IST)
सीआरएसयू के वीसी को गोली मारने कोशिश, हाथापाई
सीआरएसयू के वीसी को गोली मारने कोशिश, हाथापाई

जागरण संवाददाता, जींद

चौ. रणबीर ¨सह यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र ने मंगलवार सायं वाइस चांसलर प्रो. डॉ. आरबी सोलंकी को उनके कार्यालय में जबरदस्ती घुसकर गोली मारने की कोशिश की। गेट पर कर्मचारियों ने उसे अंदर नहीं घुसने दिया तो उनके साथ हाथापाई की। इसी दौरान हाथ में बंदूक से गोली चल गई, जो दीवार पर जाकर लगी। पुलिस ने यूनिवर्सिटी के सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर आरोपी छात्र और उसके दोस्त पर केस दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। हमलावर छात्र नरेंद्र की विश्वविद्यालय में इंट्री बैन कर रखी है।

मंगलवार सायं 6 बजकर 35 मिनट पर गांव रामकली का नरेंद्र मलिक अपने एक साथी के साथ दीवार फांदकर विश्वविद्यालय परिसर में घुस गया। दोनों के पास पिस्तौल थी। दोनों सीधे प्रशासनिक भवन में वाइस चांसलर के कमरे के बाहर पहुंच गए। तब वीसी डॉ. आरबी सोलंकी अपने कार्यालय में रजिस्ट्रार प्रो. राजबीर ¨सह के साथ मी¨टग कर रहे थे। दोनों युवकों ने कहा कि उन्हें जल्द वीसी से मिलना है। चपरासी ने दोनों को थोड़ी देर बैठने के लिए कहा। कुछ देर बैठने के बाद वह जबर्दस्ती अंदर घुसने लगे। उनके हाथ में बंदूक देखकर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें पीछे से दबोच लिया। तभी हाथापाई में उन्होंने कर्मचारी पर गोली चला दी। लेकिन मिसफायर होने से गोली वहीं गिर गई। तभी दोनों युवक दीवार फांदकर भाग गए। जाते-जाते दोनों वीसी को जान से मारने की धमकी भी दे गए। सदर थाना प्रभारी मनदीप कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक की पहचान कर ली है। दूसरे की पहचान कर ली है। दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी