यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, बाइक पर जा रहे दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्‍नी के सामने पति की मौत

यमुनानगर में बाइक सवार दंपती को ट्रक ने टक्‍कर मार दी। इससे पत्‍नी के सामने ही पति की मौत हो गई। एक साल पहले ही शादी हुई थी। पति पत्‍नी की तबियत खराब होने की वजह बिलासपुर दिखाने के लिए ले जा रहे थे।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:14 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:14 PM (IST)
यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, बाइक पर जा रहे दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्‍नी के सामने पति की मौत
सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

संवाद सहयोगी, बिलासपुर (यमुनानगर)। यमुनानगर में ट्रक ने बाइक को टक्‍कर मार दी। बाइक पर पति और पत्‍नी जा रहे थे। हादसे में पति की मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक की एक साल पहले ही शादी हुई थी। मृतक की शादी एक साल पहले अंबाला में हुई थी।

गांव चौराही के पास ट्रक की टक्कर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिसमें 28 वर्षीय दर्शन कुमार की मौके पर ही मौत हाे गई, जबकि उसकी पत्नी आरती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामले में बिलासपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। 

गांव मानकपुर के सतपाल ने बताया कि उसकी बहन आरती की शादी एक वर्ष पूर्व अंबाला के तंदवाल गांव निवासी दर्शन कुमार के साथ हुई थी। दर्शन कुमार राज मिस्त्री का कार्य करता था। उनके मकान की मरम्मत के लिए बहन व जीजा एक सप्ताह से उनके घर आए हुए थे। रविवार की रात आरती की तबीयत खराब हो गई। जिस पर दर्शन उसे बाइक पर लेकर बिलासपुर के लिए निकला। रात करीब दस बजे जब वह गांव चौराही के पास पहुंचे, तो लेदी की ओर से गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिरे। आरती सड़क के एक साइड में गिरी, जबकि दर्शन ट्रक के पहिए के आगे गिरा। ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद आरोपित चालक फरार हो गया। आसपास के लोग एकत्र हुए और आरती को अस्पताल में भिजवाया। जबकि दर्शन की मौके पर ही मौत हाे गई थी। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी