उत्तर प्रदेश के लिए बसें बंद होने पर प्रवासियों की बढ़ी परेशानी

उत्तर प्रदेश के लिए रोडवेज बसें बंद होने से बाहरी राज्यों के श्रमिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को जब लखनऊ शामली व बिजनौर जाने के लिए प्रवासी बस स्टैंड परिसर पहुंचे तो पता चला कि बसें बंद हैं। इसके बाद निराश होकर लौटना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 07:43 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 07:43 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के लिए बसें बंद होने पर प्रवासियों की बढ़ी परेशानी
उत्तर प्रदेश के लिए बसें बंद होने पर प्रवासियों की बढ़ी परेशानी

जागरण संवाददाता, पानीपत : उत्तर प्रदेश के लिए रोडवेज बसें बंद होने से बाहरी राज्यों के श्रमिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को जब लखनऊ, शामली व बिजनौर जाने के लिए प्रवासी बस स्टैंड परिसर पहुंचे तो पता चला कि बसें बंद हैं। इसके बाद निराश होकर लौटना पड़ा। इससे अब प्रवासी यहां फंसकर रह गए है। वहीं रोडवेज की दिनभर में 22 बसें ही चल सकी। इसमें सबसे ज्यादा रोहतक व अंबाला के लिए 5-5 बसें चलाई गई। रविवार को अन्य किसी रूट पर सवारी नहीं बन सकी।

बता दें कि 8 मई को उत्तर प्रदेश ने पत्र जारी कर हरियाणा रोडवेज की बसों पर बंद करने के लिए निर्देश दिए हैं। लखनऊ, शामली व बिजनौर के लिए बसें चलती थी। अब रोडवेज बसें दिनभर में 25 बसें भी नहीं चल पा रही। दोपहर बाद बस स्टैंड के बाहर पुल के नीचे चंडीगढ़ को जाने वाली सवारियों की भीड़ नजर आई।

वहीं दिल्ली रूट पर 3 बसें, जींद 4 व 2 बसें सोनीपत के लिए भेजी गई। अब रोडवेज में सवारियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।

दिनभर में 22 बसें ही चलाई गई

दिनभर में रोडवेज द्वारा सवारियों की डिमांड अनुसार 22 बसें चलाई गई। उत्तर प्रदेश की सभी बसों को पहले ही बंद कर दिया गया हैं। अधिकतर रूट पर सवारी नहीं बन पा रही। जिसके कारण बसों को स्टैंड में खड़ा करना पड़ रहा है।

- कर्मबीर, ट्रैफिक मैनेजर रोडवेज पानीपत।

chat bot
आपका साथी