Triple Talaq : ससुर ने की छेड़छाड़, देवर ने किया दुष्‍कर्म, पति ने तीन तलाक बोल घर से निकाला

Triple Talaq यमुनानगर में दुष्‍कर्म और तीन तलाक का मामला सामने आया है। पहले देवर ने भाभी के साथ दुष्‍कर्म किया। इसके बाद पति ने भी तीन तलाक बोलकर पत्‍नी को घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर बिलासपुर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 03:37 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 03:37 PM (IST)
Triple Talaq : ससुर ने की छेड़छाड़, देवर ने किया दुष्‍कर्म, पति ने तीन तलाक बोल घर से निकाला
यमुनानगर में तीन तलाक का मामला सामने आया।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 30 वर्षीय महिला ने देवर पर दुष्कर्म व ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब इस बारे में पति को बताया, तो उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया गया। महिला की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, महिला का निकाह सात मई 2015 को क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से हुआ था। शादी से उसके पास एक बेटी व बेटा है। कुछ दिनों तक सब ठीक चलता रहा, लेकिन उसके बाद पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोग उसे छोटी छोटी बातों पर प्रताड़ित करने लगे। शादी में उसके मायके वालों द्वारा दिए गए सामान को भी घटिया बताने लगे। आरोप है कि नशा करके पति ने कई बार उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।

आरोप है कि शुरू से ही उसका ससुर व देवर उसपर गलत नजर रखते थे। कई बार उसके साथ अश्लील हरकत कर चुके थे। एक दिन वह घर पर अकेली थी। तब उसका देवर आया और अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। किसी तरह से वह बचकर वहां से दूसरे कमरे में भागी। इस बारे में पति को बताया तो उल्टा उसे ही धमका दिया।16 सितंबर की दोपहर के समय भी वह घर पर अकेली थी।

इधर, युवती को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 21 वर्षीय युवती को निकाह का झांसा देकर गांव के ही मसरूर ने दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई, तो आरोपित ने उसका उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के नकुड में जगन्नाथ अस्पताल में गर्भपात करा दिया। अब उससे निकाह करने से इंकार कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, युवती के घर पर पड़ोस के ही मसरूर नाम के युवक का आना जाना था। आरोपित ने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। उसे निकाह करने का झांसा दिया। जिस पर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। करीब तीन माह पहले वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपित आया और उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद आरोपित का जब भी मौका लगता, वह संबंध बनाता रहा। 20 सितंबर को युवती ने उसे फोन कर बताया कि वह गर्भवती है। जिस पर आरोपित ने उसे नकुड के जगन्नाथ अस्पताल में बुलाया। जब वह अस्पताल में पहुंची, तो वहां आरोपित ने उसका गर्भपात करा दिया। वहां से उसे आरोपित का रिश्तेदार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव समसपुर निवासी इरशाद बाइक पर घर छोड़कर गया। आरोप है कि इस पूरी घटना में मसरूर के परिवार के लोग भी शामिल थे। अब आरोपित निकाह करने से इंकार कर रहा है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

आरोपित देवर फिर उसके कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब पति को आरोपित की हरकत के बारे में बताया, तो उसने मारपीट की और तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। अब वह बच्चों सहित मायके में रह रही है। बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी