Festive season: दिवाली और छठ त्‍योहार के लिए ट्रेनें फुल, घर जाने ये विकल्‍प काम के

दिवाली और छठ पर्व के लिए ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। बिहार और उत्‍तर प्रदेश जाने वाले प्रवासी लोगों को मुश्किलों का सामना करना पडद्य रहा है। अब लोग बसों की तरफ रुख कर रहे है। हालांकि पर्याप्‍त बसें भी न होने से समस्‍या हो रही।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:55 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:37 AM (IST)
Festive season: दिवाली और छठ त्‍योहार के लिए ट्रेनें फुल, घर जाने ये विकल्‍प काम के
दीवाली और छठ पर्व के लिए ट्रेनें फुल हो गईं।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। दीपावली और छठ पर्व को लेकर प्रवासी अपने घरों की ओर रुख करने लगे हैं। यही वजह है कि आने वाले दिनों में ट्रेनों की सीटें फुल हैं। अब लोगों ने बस की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है। जिन्हें ट्रेनों में जगह नहीं मिल पा रही वे हरियाणा रोडवेज की बसों का सहारा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश की ओर सुबह और दोपहर तक तीन बसें जाती हैं। जबकि पंजाब की और आठ बसें जाती हैं।

ये हैं बसों की समयसारिणी

कुरुक्षेत्र डिपो से उत्तर प्रदेश जाने वाली तीन बसे हैं। एक सुबह 6:20 पर दूसरी भी सुबह 7:30 पर है। इसके अलावा दोपहर के समय 12:15 बजे एक और बस सहारनपुर के लिए नया बस अड्डा से रवाना होती है। वहीं कुरुक्षेत्र डिपो से उत्तराखंड दो बस जाती हैं पहली सुबह 5:40 पर और दूसरी 7:40 पर। दोनों बसें हरिद्वार तक जाती हैं। वहीं कुरुक्षेत्र डिपो से राजस्थान के जयपुर जिले के लिए भी बस सेवा है। यह बस सुबह बस अड्डा परिसर से 7:40 पर रवाना होती है। वहीं पंजाब के लिए सबसे ज्यादा बस सर्विस है। नया बस अड्डा परिसर से पंजाब की ओर आठ बसें जाती हैं। सुबह 8:00 बजे जालंधर के लिए, दोपहर 12:15 बजे अमृतसर के लिए रवाना होती है। इसके अलावा पिपली पैराकित से लुधियाना के लिए दोपहर 3:30 बजे, 3:45 बजे, सायं 4:00 बजे, 4:20 बजे बस रवाना होती हैं। सायं को पिपली पैराकीट से ही 4:30 पर एक बस है जो जालंधर के लिए रवाना होती है। मां वैष्णों देवी की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुबह 6:45 बस अड्डा परिसर से एक बस कटरा के लिए रवाना होती है।

दूसरे राज्यों के लिए भी अच्छी सर्विस : जीएम

रोडवेज के महाप्रबंधक अशोक मुंजाल ने बताया कि न केवल लोकल, बल्कि दूसरे जिलों और दूसरे राज्यों के लिए भी जिले से अच्छी बस सेवा उपलब्ध है। यात्रियों की सुवियाओं को देखते हुए बसों की समयसारिणी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान और दूसरे प्रदेशों के लिए भी अच्छी बस सेवा है।

chat bot
आपका साथी