किसान आंदोलन के चलते व्यापार ठप, दिल्ली से व्यापारी लौट गए

जिन बाजारों में दो दिन पहले तक पैर रखने की जगह नहीं होती थी किसान आंदोलन के कारण उनमें सन्नाटा छा गया है। अन्य प्रदेशों से व्यापारी खरीद करने के लिए नहीं आ रहे हैं। हैंडलूम बाजार कंबल बाजार इंसार बाजार सुभाष बाजार रामलाल चौक किशन पुरा सनौली रोड सहित जीटी रोड पर दुकानों में ग्राहकी नदारद है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 08:33 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 08:33 AM (IST)
किसान आंदोलन के चलते व्यापार ठप, दिल्ली से व्यापारी लौट गए
किसान आंदोलन के चलते व्यापार ठप, दिल्ली से व्यापारी लौट गए

जागरण संवाददाता, पानीपत : जिन बाजारों में दो दिन पहले तक पैर रखने की जगह नहीं होती थी, किसान आंदोलन के कारण उनमें सन्नाटा छा गया है। अन्य प्रदेशों से व्यापारी खरीद करने के लिए नहीं आ रहे हैं। हैंडलूम बाजार, कंबल बाजार, इंसार बाजार, सुभाष बाजार, रामलाल चौक, किशन पुरा, सनौली रोड सहित जीटी रोड पर दुकानों में ग्राहकी नदारद है। बाजारों में सन्नाटे की स्थिति है। व्यापारी दिल्ली से वापस लौटे

हैंडलूम बाजार में 26 और 27 नंवबर को आने वाले ज्यादातर व्यापारी दिल्ली से ही वापस लौट गए हैं। कोरोना लॉकडाउन के बाद दीपावली पर बाजार में अच्छा सीजन लगा था। बाजार में दुकानदार उत्साह में थे। किसान आंदोलन के कारण रास्ते बंद होने के कारण बाजारों में निराशा छा गई है। हैंडलूम बाजार के प्रधान मदन बरेजा ने बताया कि दो दिनों से कोई ग्राहकी नहीं आ रही है। बाजार पूरी तरह से ठप हो गया है। सरकार को चाहिए कि किसानों से बात करके उनकी समस्याओं का जल्द हल निकाला जाए। आंदोलन के चलते अन्य प्रदेशों के ग्राहक नहीं आ रहे हैं। इन दिनों सीजन होता है। दिसंबर तक गर्म कपड़ों का सीजन चलता है। कंबल बाजार में सन्नाटा

पचरंगा बाजार में शाल, कंबल का कारोबार करने वाले अशोक नारंग ने बताया कि दो दिनों से बाजार सूने पड़े हैं। अन्य मंडियों से ग्राहक नहीं आ रहे हैं। मुरथल वाला रास्ता भी बंद हो गया है। रास्ते बंद होने के कारण अन्य शहरों से भी खरीदार नहीं आ रहे हैं। इन दिनों सीजन पीक पर होता है। मामले के सरकार को जल्द सुलझाना चाहिए।

गुड़ मंडी बाजार के दुकानदार डिस्ट्रीब्यूटर संघ के पूर्व प्रधान राकेश गर्ग ने बताया कि दो दिनों से ग्राहकी ठप हो गई। चारों तरफ रास्ते बंद होने से परेशानी बढ़ गई है। दुकानदारों किसानों की भावनाओं को समझते हैं। सरकार चाहिए जल्दी उनकी समस्या को दूर करें।

chat bot
आपका साथी