Tokyo Olympics 2020: खेल राज्‍यमंत्री संदीप सिंह ने इंडिया हॉकी टीम को दी बधाई, कहा, हरियाणा के 2 खिलाडि़यों ने निभाई अहम भूमिका

हरियाणा के खेल राज्‍यमंत्री संदीप सिंह ने भारतीय हॉकी टीम की जीत पर बधाई दी है। उन्‍होंने कहा कि देश की हॉकी का 41 साल बाद शुरू हुआ स्वर्णिम सफर। हरियाणा के 2 खिलाडि़यों ने देश के लिए मेडल जीतने में निभाई अहम भूमिका।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 10:56 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 10:56 AM (IST)
Tokyo Olympics 2020: खेल राज्‍यमंत्री संदीप सिंह ने इंडिया हॉकी टीम को दी बधाई, कहा, हरियाणा के 2 खिलाडि़यों ने निभाई अहम भूमिका
हरियाणा के खेल मंत्री ने बधाई दी।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि देश की हॉकी के लिए 41 सालों के लम्बे अरसे के बाद स्वर्णिम सफर शुरू हुआ है। अब हॉकी खेल में खिलाडि़यों को पीछे मुडक़र देखने की जरूरत नहीं है। इस देश के हॉकी खिलाडि़यों को जिस घड़ी और समय का इंतजार था आज वह समय आ गया है, यहां से हॉकी टीम को आगे की तरफ ही बढऩा है। अहम पहलु यह है कि भारतीय हॉकी टीम में कुरुक्षेत्र के सुरेंद्र कुमार और सोनीपत के सुमित ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर देश को कांस्य पदक जीताने में अहम भूमिका अदा की है।

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने भारतीय हॉकी टीम की जर्मनी पर जीत हासिल करने और देश के लिए कांस्य पदक जीतने पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी को 5 के मुकाबले 4 गोल से हराकर देश को कांस्य पदक जीताने का काम किया। इस पदक के मिलते ही एक लम्बे इंतजार की घडिय़ां समाप्त हो गई है। भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है और टोक्यो ओलिंपिक में एक नया इतिहास रचने का काम किया है। यह ऐतिहासिक क्षण हरियाणा के लिए और अधिक यादगार रहेंगे क्योंकि भारतीय हॉकी टीम ने कुरुक्षेत्र के सुरेंद्र कुमार और सोनीपत के सुमित कुमार भी खेल रहे थे। इस जीत के साथ देश की नहीं हरियाणा की हॉकी टीम का भी एक नया सफर शुरू हुआ है। अब इस सफर में पीछे मुडक़र देखने की जरूरत नहीं है और अब हॉकी को एक नए मुकाम की तरफ ले जाया जाएगा।

उन्होंने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और खेल मंत्री होने के नाते कहा है कि कांस्य पदक जीतना एक बहुत उपलब्धि है। इस उपलब्धि ने देश को एक गौरव दिलवाने का काम किया है। इन ऐतिहासिक क्षणों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस टीम ने 41 सालों के बाद भारतीय हॉकी टीम को एक नई राह दिखाने का काम किया है। अब इस नई राह पर चलकर युवा खिलाडि़यों को तैयार किया जाएगा और देश के लिए और मेडल जीतने की ओर अग्रसर होंगे। उन्होंने हॉकी खिलाडियों के परिजनों को भी बधाई देते हुए कहा कि इन खिलाडि़यों ने हरियाणा का नाम पूरे विश्व में रोशन करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से इन खिलाडि़यों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इतना ही नहीं राज्य सरकार की तरफ से इन खिलाडि़यों को पूरा मान सम्मान देने के साथ-साथ भव्य स्वागत भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से ओलिंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाडि़यों को 6 करोड़, रजत पदक पर 4 करोड़, कांस्य पदक पाने पर 2.50 करोड़ रुपये प्रदान किए जाते है। ओलिंपिक खेलों के चयनित खिलाडि़यों को खुराक और प्रशिक्षण के लिए 5 लाख रुपए की अग्रिम राशि देने का भी प्रावधान किया गया है। हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां पदक विजेता खिल‍ाडि़यों को पुरस्कार के रूप में सर्वाधिक नगद राशि दी जाती है। इसके साथ-साथ विभिन्न राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाडि़यों को ग्रुप बी व सी कैटेगरी की सरकारी नौकरियां प्रदान की जाती है। हरियाणा की इस खेल नीति के कारण ही खिलाड़ी इस प्रकार की अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतियोगिताओं में उम्दा प्रदर्शन कर रहे है।

विधायक सुभाष सुधा ने भारतीय हॉकी टीमों को दी बधाई

विधायक सुभाष सुधा ने टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारत की पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक जितने पर बधाई दी और टीमों के खिलाडि़यों को शुभकामनाएं भी दी है। टोक्यो ओलिंपिक 2020 में कांस्य पदक जितने पर पुरुष हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि भारत की हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में अपना परचम लहराकर देश का नाम दुनिया में ऊंचा करने काम किया है। उन्होंने भारत की महिला हाकी टीम को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला टीम भी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाएंगी।

उपायुक्त मुकुल कुमार ने दी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं

उपायुक्त मुकुल कुमार ने ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करके कांस्य पदक जितने पर सभी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि हॉकी में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने देश की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया है। खिलाडिय़ों यह उपलब्धि पर वह बधाई की पात्र है। दोनों हॉकी टीमों में 4 खिलाडिय़ों का सम्बन्ध कुरुक्षेत्र से है यह जिला के लिए बहुत सौभाग्य की बात है। जिलावासियों को पूरी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए कुरुक्षेत्र के चारों खिलाडिय़ों ने ओलिंपिक में अपना शानदार प्रदर्शन करके जिले का नाम रोशन करने का काम किया है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी