Paddy Price: हरियाणा की मंडी में धान के दामों में उछाल, जानिए आज के भाव

हरियाणा में धान के भाव तेजी से बढ़ रहे हैं। हरियाणा की मंडियों में धान के भाव बढ़ने से किसानों को फायदा हो रहा है। वहीं बासमती के दाम भी बढ़ने से किसानों में खुशी है। बासमती के दाम चार हजार पार कर गए हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 05:35 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 05:35 PM (IST)
Paddy Price: हरियाणा की मंडी में धान के दामों में उछाल, जानिए आज के भाव
हरियाणा में धान के भाव बढ़ रहे हैं।

कैथल, जागरण संवाददाता। इस बार धान के सीजन में मंडियों में मिल रहे भाव से किसानों को फायदा हो रहा है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार सभी किस्मों के भाव अच्छे मिल रहे हैं। अब सीजन समाप्ति की तरफ है तो भाव में भी तेजी आ गई है। वीरवार को शहर की पुरानी व नई अनाज मंडी में 1121 किस्म के भाव 3850 रुपये प्रति क्विंटल, 1718 के 3740 रुपये, बासमती के भाव 4040 तक पहुंच गए हैं। इसी प्रकार डीपी 3400 रुपये प्रति क्विंटल तो 1509 के भाव तीन हजार पार हैं, जबकि पिछले साल इस किस्म के भाव मात्र 1500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से किसानों को मिले थे। हालांकि पीआर के भाव में अब मंदा है, सीजन की शुरूआत में पीआर के भाव एमएसपी से भी ज्यादा किसानों को मिले।

सरकारी खरीद बंद होने के बाद प्राइवेट खरीदार 1700 रुपये तक ही इस धान को खरीद रहे हैं, जबकि सरकारी भाव 1960 रुपये प्रति क्विंटल है। मंडी में धान लेकर आए किसान नारायण ने बताया कि ठेके पर जमीन लेकर खेती करता हूं, इस बार में धान के अच्छे भाव मिलने पर काफी फायदा हुआ है, पिछले साल कम भाव थे, इस कारण नुकसान हुआ था। इस बार उस नुकसान की भरपाई हो जाएगी।

पुरानी अनाज मंडी एसोसिएशन प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया ने बताया कि पुरानी अनाज मंडी में 1121, बासमती व 1509 धान के खरीदार तो किसानों को मिल रहे हैं, लेकिन पीआर धान को कम भाव पर खरीदा जा रहा है, इस कारण किसान बेचने को तैयार नहीं है। एमएसपी से भी कम भाव पर इस धान के ग्राहक होने के कारण किसानों को नुकसान हो रहा है। बासमती व 1121 के अच्छे भाव किसानों को मिल रहे हैं। गेहूं की बिजाई का कार्य होने के कारण किसानों ने अभी धान घर पर रोका हुआ है, बिजाई का कार्य पूरा होने के कारण फिर से मंडियों में धान की आवक में तेजी जाएगी।

chat bot
आपका साथी