Yamunanagar News: बच्चों को पालतू कुत्ते से कटवाती थी सौतेली मां, प्रताड़ता से तंग आकर घर से भागे, ग्रामीणों ने डायल 112 को दी जानकारी

यमुनानगर के कस्बा छछरौली में सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग से आकर 14 वर्षीय किशोर व 12 वर्षीय किशोरी स्कूल के बाद घर जाने की बजाय मुंडाखेड़ा पहुंच गए। दोनों के शरीर पर कुत्ते के काटने के निशान बने हुए थे।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 08:09 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:09 PM (IST)
Yamunanagar News: बच्चों को पालतू कुत्ते से कटवाती थी सौतेली मां, प्रताड़ता से तंग आकर घर से भागे, ग्रामीणों ने डायल 112 को दी जानकारी
यमुनानगर में सौतली मां ने बच्चों कुत्तों से कटवाया।

यमुनानगर/छछरौली, जागरण संवाददाता। यमुनानगर के कस्बा छछरौली में सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग से आकर 14 वर्षीय किशोर व 12 वर्षीय किशोरी स्कूल के बाद घर जाने की बजाय मुंडाखेड़ा पहुंच गए। दोनों के शरीर पर कुत्ते के काटने के निशान बने हुए थे। जहां ग्रामीणों ने उन्हें घूमता देखा, तो डायल 112 के माध्यम से बालकुंज में भिजवाया। किशोर व किशोरी से काउंसलिंग में सामने आया कि उनके पिता ने दूसरी शादी की हुई है। दो साल पहले ही पिता ने शादी की थी। इसके बाद से ही उनकी सौतेली मां उनके साथ आए दिन मारपीट करती है। यातनाएं देती हैं। कई बार पालतू कुत्ते से कटवा चुकी है। कई दफा तो खाना भी नहीं दिया जाता था। भाई - बहन छछरौली के सरस्वती स्कूल में नौवीं और छठी कक्षा में पढ़ते हैं। बच्चों की काउंसलिंग चल रही है।

मुंडाखेड़ा में ग्रामीणों ने घूमते देखे दोनों बच्चे

मुंडाखेड़ा निवासी समाजसेवी कंवर सिंह, विक्रम सिंह और शैंटी ने बताया कि वह लोग अपने घर के पास खेतों में काम कर रहे थे। उन्होंने देखा कि दो बच्चे स्कूल की ड्रेस में उनके खेतों के पास घूम रहे थे। दोनों बच्चे सहमे हुए थे। उन्होंने बच्चों को अपने पास बिठाया और उनके घर का पता पूछा। बाद में छछरौली के सरपंच प्रतिनिधि राजेश गाेयल को सूचना दी। इसके बाद ही पुलिस को बुलाया गया।

जांच अधिकारी के अनुसार

बालकुंज छछरौली की अधीक्षक मोना चौहान ने बताया कि डायल 112 पुलिस की टीम दो बच्चों को बाल कुंज लेकर आई थी। इन बच्चों का मेडिकल करा दिया गया है। फिलहाल इन्हें बालकुंज में रखा जाएगा। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने बच्चों की काउंसलिंग भी की जाएगी। वहीं छछरौली थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह ने कहा कि दोनों बच्चों को फिलहाल बालकुंज में छोड़ा गया है।

chat bot
आपका साथी