ऑस्ट्रेलिया में सेटल कराने के सपने दिखाए, भेज दिया इंडोनेशिया, एक महीने तक फंसा रहा कुरुक्षेत्र का युवक

कुरुक्षेत्र में कबूतरबाजी का मामला सामने आया है। आरोपितों ने ऑस्ट्रेलिया में नौकरी का झांसा दिया। युवक को इंडोनेशिया भेज दिया। साढ़े आठ लाख ले लिए। वहां युवक एक महीने तक फंसा रहा। पंचायतों के बावजूद आरोपितों ने पैसे नहीं लौटाए।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 03:58 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 03:58 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया में सेटल कराने के सपने दिखाए, भेज दिया इंडोनेशिया, एक महीने तक फंसा रहा कुरुक्षेत्र का युवक
कुरुक्षेत्र में कबूतरबाजी के मामले में एसपी को शिकायत देने पर तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। पिहोवा सदर थाना पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर इंडोनेशिया भेजने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों ने शिकायतकर्ता से साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी की। मामले को लेकर नौ बार पंचायत होने के बाद भी आरोपितों ने पैसे वापस नहीं किया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर तीन लोगों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।  

गांव सारसा निवासी जसमेर ने पिहोवा सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह नरेश कुमार के पास पोल्ट्री फार्म पर मजदूरी करता था। एक दिन नरेश कुमार ने उसे कहा कि वह कब तब मजदूरी करता रहेगा। वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। वह उसके भाई को ऑस्ट्रेलिया में भेजकर नौकरी लगवा देगा। वह अच्छे पैसे कमाएगा और उसका भी मजदूरी से पीछा छूट जाएगा। शिकायतकर्ता उसकी बातों में आ गया। उसके छोटे भाई कुलदीप को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए 12 लाख रुपये की बात तय हुई। नौकरी लगवाने की पूरी जिम्मेदारी आरोपित नरेश कुमार के साथी वेद प्रकाश ने ली।

कहा- भाई पहुंच चुका ऑस्ट्रेलिया, पैसों का इंतजाम करो 

शिकायतकर्ता ने आरोपितों पर विश्वास कर 14 अक्टूबर 2018 को आठ लाख रुपये नकद दिए। 50 हजार रुपये नरेश को दिए। उसने यह राशि आरोपित जोगिंद्र उर्फ बब्बू के बैक खाते में तीन नवंबर 2018 को डलवा दी थी। आरोपित नरेश कुमार ने कहा कि वह उसके भाई को ऑस्ट्रेलिया भेज कर नौकरी लगवा देगा। उसके बाद बची हुई साढ़े तीन लाख रुपये की राशि दे देना। 17 अक्टूबर 2018 को दिल्ली एयरपोर्ट से ऑस्ट्रेलिया की जगह इंनेशिया भेज दिया। उसका भाई कुलदीप करीब एक माह तक इंडोनेशिया में रहा, लेकिन आरोपितों ने उसके भाई की सुध नहीं ली। उसे बताया गया कि कुलदीप सही सलामत ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुका है। वह बकाया पैसों का इंतजाम कर ले।

फोन कर भाई बोला, जल्दी वापस बुलाओ

कुलदीप ने अपने भाई को मोबाइल पर फोन कर बताया कि उनके साथ धोखा हुआ है। वह ऑस्ट्रेलिया के बजाय इंडोनेशिया में है। वह यहां बेहद परेशान है। किसी भी तरह उसे वापस बुला लो। उन्होंने स्वयं टिकट करवा कर कुलदीप को वापस भारत बुलाया। आरोपितों के साथ गांव घराड़सी में सात बार व पिहोवा सदर थाने में दो बार पंचायत भी हुई। आरोपित उसे टरकाते रहे। शिकायतकर्ता ने अपनी आधा एकड़ जमीन बेच कर लोगों का कर्ज उतारा, लेकिन अभी भी उसके सिर काफी कर्जा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपित उसके साथ गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।

क्या कहती है पुलिस

पुलिस ने शिकायत के आधार पर नरेश कुमार, वेद प्रकाश व जोगिंद्र उर्फ बब्बू के खिलाफ धोखाधड़ी व इंमिग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच एसआइ हंसराज को सौंपी है। एसआइ हंसराज का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः परिवार से छिपकर लिखते थे गाने, अलग होने की आ गई थी नौबत, आज विदेशों में बिंदर दनौदा के गानों की धूम

यह भी पढ़ेंः धर्मनगरी की धरती से मंडियों में उतरे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, कुरुक्षेत्र से शुरू किया अभियान

chat bot
आपका साथी