कुरुक्षेत्र में देसी घी वाला ठग, किरयाना दुकानदार को लगा दी चपत, सीसीटीवी में तलाश

कुरुक्षेत्र में देसी घी वाले ठग ने ठगी की। ठगी किरायाना दुकानदार से हुई। ठग ने 40 किलो देसी घी मंगवाया। इसके बाद आठ किलो और लेने का बहाना बनाकर ठगी कर ली। कृष्णा गेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:59 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:59 AM (IST)
कुरुक्षेत्र में देसी घी वाला ठग, किरयाना दुकानदार को लगा दी चपत, सीसीटीवी में तलाश
कुरुक्षेत्र में देसी घी की ठगी हुई।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। ठगों ने ठगी का एक और नया तरीका खोज निकाला। धर्मनगरी में कृष्णा गेट थाना पुलिस के अंतर्गत सेक्टर-17 स्थित एक अस्पताल में एक युवक ने करियाने की दुकान से 40 किलो देसी घी मंगवाया। आरोपित घी लेकर फरार हो गया। आरोपित ने आठ किलोग्राम और घी लेने भेज दिया और 40 किलो घी लेकर फरार हो गया। थाना कृष्णा गेट पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

सुभाष मंडी निवासी ईश्वर ने कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी सुभाष मंडी में करियाने की दुकान है। 14 सितंबर को उसके और उसके बेटे के मोबाइल पर दोपहर बाद 1:48 से 1:51 बजे तक आठ बार फोन आया। उक्त व्यक्ति ने उसको 40 किलो देसी घी खरीदने की बात कही। उसने बताया कि वह अपनी माता का इलाज करने के लिए विर्क अस्पताल में आया हुआ है। वह 40 किलो देसी घी अस्पताल में ही भेज दे। वह वहीं पर पैसे दे देगा। आरोपित के कहने पर दुकानदार ने दुकान पर काम करने वाले युवक अनिल के हाथ 40 किलो देसी घी भेज दिया।

सेक्टर-17 में जब अनिल घी देने के लिए पहुंचा तो आरोपित ने उसे कहा कि उसे आठ किलो देसी घी की और जरूरत है। वह 48 किलो के पैसे इकट्ठे दे देगा। अनिल दुकान से आठ किलो देसी घी लेने के लिए चला गया। वह जब वापस पहुंचा तो आरोपित 40 किलो घी लेकर फरार हो चुका था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपित ने धोखाधड़ी की नीयत से दुकान से देसी मंगवाया और फरार हो गया।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

आरोपित के अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में फुटेज होने की संभावना जताई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच एएसआइ सुनील कुमार को सौंपी है। एएसआइ सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेगी, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा अन्य पहलुओं से भी जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी