पानीपत में खेल रहे तीन साल के मासूम को खींच ले गई मौत, चार फीट गहरे होद में गिरा

हरियाणा के पानीपत में दर्दनाक हादसा हुआ। अंसल सुशांत सिटी में तीन साल के मासूम की मौत हो गई। मासूम खेल रहा था। खेलते-खेलते चार फीट गहरे होद में जा गिरा। होद एक निर्माणाधीन मकान के बाहर बनाया गया था।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:59 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:59 PM (IST)
पानीपत में खेल रहे तीन साल के मासूम को खींच ले गई मौत, चार फीट गहरे होद में गिरा
विलाप करती मां को सांत्वना देते स्वजन।

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम की जान चली गई। मासूम घर के बाहर खेल रहा था। घर के पास ही बने हौद में मासूम गिर गया। उसकी तलाश की गई तो हौद में मिला। इसके बाद अफरातफरी मच गई।

अंसल सुशांत सिटी में खेलते-खेलते तीन साल का मासूम देवेंद्र उर्फ गोलू घर से बाहर निकल गया। दादी गुड्डी को पोता दिखाई नहीं दिया तो उसने पुत्रवधू बिमलेश को उसे ढूंढने के लिए कहा। उसने बाहर निकल गोलू को आवाज लगाई, लेकिन वो कहीं नहीं मिला। आस-पास तलाश की तो गोलू घर से 10 मीटर दूर चार फीट के होद में पड़ा मिला। स्वजन उसे होद से निकालकर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुका था।

निर्माणाधीन मकान के बाहर ये अस्थायी होद बनी हुई थी। बेरगाम हाथरस, उप्र के अमित ने बताया कि वह पांच साल से अंसल सुशांत सिटी में गेट नंबर दो के पास रह रहा है। चिनाई का काम करता है। रोजाना की तरह रविवार सुबह भी वह काम पर निकल गया था। पत्नी बिमलेश दोपहर के समय एक साल के बेटे पवन को गोद में बैठाकर कपड़े धो रही थी। किसी काम से बाहर गई मां गुड्डी घर लौटी तो उसे गोलू दिखाई नहीं दिया। बिमलेश से पोते के बारे पूछा तो उसने बताया कि गोलू यहीं खेल रहा था। लगभग 15 मिनट बाद उन्हें गोलू होद में पड़ा मिला।

स्वजनों ने बताया कि गोलू को होद से निकाला तो उसमें कोई हलचल नहीं थी। आस थी अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर इलाज करके उसे ठीक कर देंगे। अस्पताल में डाक्टरों ने गोलू को मृत घोषित किया तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं मां बिमलेश बार-बार गोलू को खोने की बात कहकर खुद को कोस रही थी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी