फैक्ट्री से तीन कामगारों ने 300 बैग और 20 कंबल चुराए, वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड

देसराज कालोनी में फैक्ट्री से तीन कामगारों ने 300 बैग और 20 कंबल चोरी कर लिए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। चोरीशुदा सामान की कीमत 50 हजार रुपये है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:41 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:41 AM (IST)
फैक्ट्री से तीन कामगारों ने 300 बैग और 20 कंबल चुराए, वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड
फैक्ट्री से तीन कामगारों ने 300 बैग और 20 कंबल चुराए, वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड

जागरण संवाददाता, पानीपत : देसराज कालोनी में फैक्ट्री से तीन कामगारों ने 300 बैग और 20 कंबल चोरी कर लिए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। चोरीशुदा सामान की कीमत 50 हजार रुपये है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की है।

जगन्नाथ विहार कालोनी के संदीप कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनकी देसराज कालोनी में बैग बनाने की मां अंबे टेक्सटाइल मां के नाम से फैक्ट्री है। तीन साल से फैक्ट्री में डाबर कालोनी का सूरज सैनी, मुकुल और गौरव काम करते हैं। 23 सितंबर को तीनों 300 की बजाय 400 और 800 की बजाय 1000 बैग फैक्ट्री से ले गए। इसके अलावा साथ लगते कंबल के गोदाम से 20 कंबल भी चुरा ले गए। आरोपितों ने बैग दुकानदार को बेच दिए। दुकानदार ने काल कर उन्हें सूचना दी।

उन्होंने कहा कि फैक्ट्री के सीसीटीवी कैमरों की जांच तो आरोपितों के बारे में पता चला। उन्हें शक है कि आरोपित तीन साल से फैक्ट्री से सामान चुरा रहे थे। इसकी छानबीन की जा रही है। पुलिस तीनों आरोपितों को साथ ले गई। उधर, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महीपाल ने बताया कि मामला दर्ज करके आरोपितों की तलाश की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद चल पाएगा कि कितने साल से फैक्ट्री में चोरी कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी