किसान के हैरो सहित तीन वाहन चोरी

जिले में बाइक चोर गिरोह तो पहले ही सक्रिय है अब खेतों से किसानों के उपकरण भी चोरी करने लगे हैं। चोर दिन में रेकी करते हैं और रात को चोरी कर लेते हैं। राजाखेड़ी गांव के किसान दलबीर ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका मोहाली रोड पर खेत हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:22 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:22 PM (IST)
किसान के हैरो सहित तीन वाहन चोरी
किसान के हैरो सहित तीन वाहन चोरी

जागरण संवाददाता, पानीपत : जिले में बाइक चोर गिरोह तो पहले ही सक्रिय है, अब खेतों से किसानों के उपकरण भी चोरी करने लगे हैं। चोर दिन में रेकी करते हैं और रात को चोरी कर लेते हैं। राजाखेड़ी गांव के किसान दलबीर ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका मोहाली रोड पर खेत हैं। खेत में छह महीने से हैरो रखी थी। रविवार सुबह वह खेत में गया तो हैरो नहीं मिली। हैरो चोरी कर ली गई थी। किला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, विद्यानंद कालोनी के मनीष की गोहाना पुल के पास से बाइक चोरी कर ली गई। इसी तरह से राजाखेड़ी गांव के विकास की सिवाह गांव के अड्डे से बाइक चुरा ली गई। घर के बाहर से टेंपो चोरी

जासं, पानीपत : नांगल खेड़ी गांव के ओमपाल ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने शनिवार रात को घर के बाहर टेंपो खड़ा किया था। रविवार सुबह देखा तो टेंपो नहीं मिला। टेंपो चोरी कर लिया गया था। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी