यमुनानगर में महिला का आरोप, बंधक बनाकर किया गया गैंगरेप, इधर लिव इन की बात आई सामने

यमुनानगर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला का आरोप है कि आरोपितों ने उसकी साथ दुष्‍कर्म किया। वहीं ये भी बात सामने आई है कि महिला आरोपित के साथ लिव इन में रहती थी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 11:55 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 11:55 AM (IST)
यमुनानगर में महिला का आरोप, बंधक बनाकर किया गया गैंगरेप, इधर लिव इन की बात आई सामने
यमुनानगर में एक महिला से सामूहिक दुष्‍कर्म।

यमुनानगर, जेएनएन। सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि गांव के ही अशोक कुमार नाम के व्यक्ति ने उसे नगर निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर बुलाया था। जब वह उसके पास पहुंची, तो नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित के दो साथियों ने भी गलत काम किया। किसी तरह से वह आरोपितों के चंगुल से छूटकर भागी और मामले की पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, घटना जनवरी 2020 की है। महिला के घर पर अशोक कुमार का आना जाना था। इस दौरान अशोक कुमार ने उसे नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। वह उसकी बातों में आ गई। जनवरी माह में आरोपित अशोक ने दस्तावेज लेकर उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह उससे मिलने गई, तो आरोपित ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे वह सुधबुध खो बैठी।

आरोपित उसे किसी स्थान पर ले गया। वहां उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान आरोपित ने अपने दो अन्य साथियों बाबा कालोनी निवासी कर्मवीर व करनाल के इंद्री निवासी देशराज को भी बुलाया हुआ था। दोनों आरोपितों ने भी गलत काम किया। इसके बाद से उसे बंधक बनाकर रखा और रोजाना गलत काम करते रहे। महिला शादीशुदा है। उसके पास दो बेटियां भी हैं। 14 अप्रैल को महिला किसी तरह से वहां से बचकर भागी। इस दौरान पता लगा कि आरोपितों ने उसे चूना भट्टी कालोनी में बंधक बनाकर रखा था। शहर जगाधरी थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आगे जांच की जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि महिला आरोपित के साथ लिव इन में रह रही थी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: बेटी पूरे कर रहे टैक्सी चालक पिता के ख्‍वाब, भाई ने दिया साथ तो कामयाबी को बढ़े हाथ

यह भी पढ़ें: पानीपत में बढ़ रहा कोरोना, बच्‍चों को इस तरह बचाएं, जानिये क्‍या है शिशु रोग विशेषज्ञ की सलाह

यह भी पढ़ें: चोट से बदली पानीपत के पहलवान की जिंदगी, खेलने का तरीका बदल बना नेशनल चैंपियन

chat bot
आपका साथी