अवैध ईंधन जलाते तीन उद्योग पकड़े, 75 लाख का जुर्माना

बढ़ते प्रदूषण के बाद से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सख्त हो गया है। जिले में जेनरेटर चलाने पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। उद्योगों में अवैध ईंधन जलाने पर प्रतिबंध लागू है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमें लगातार पेट्रोलिग कर रही हैं। पेट्रोलिग के दौरान बबैल रोड पर तीन उद्योग अवैध ईंधन जलाते पकड़े गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 09:08 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 09:08 PM (IST)
अवैध ईंधन जलाते तीन उद्योग पकड़े, 75 लाख का जुर्माना
अवैध ईंधन जलाते तीन उद्योग पकड़े, 75 लाख का जुर्माना

जागरण संवाददाता, पानीपत : बढ़ते प्रदूषण के बाद से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सख्त हो गया है। जिले में जेनरेटर चलाने पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। उद्योगों में अवैध ईंधन जलाने पर प्रतिबंध लागू है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमें लगातार पेट्रोलिग कर रही हैं। पेट्रोलिग के दौरान बबैल रोड पर तीन उद्योग अवैध ईंधन जलाते पकड़े गए। इन तीनों उद्योगों पर 75 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।

शुक्रवार को पेट्रोलिग के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सेक्टर 25 में कूड़ा जलता मिला। नगर निगम को नोटिस जारी किया। साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाकर आग को बुझाया गया। अस्पताल आदि आपातकाल सेवाओं को छोड़कर सभी जगह जेनरेटर पर प्रतिबंध लागू किया गया है। जेनरेटर से चलने वाले उद्योगों पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 10 लाख से एक करोड़ तक का जुर्माना निर्धारित किया है। इन उद्योगों पर लगा 75 लाख का जुर्माना

1.गणेश टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज बबैल रोड

2. मनीष फर्निशिग, गणेश नगर पानीपत

3. कुबेर टेक्सटाइल धूप सिंह नगर पानीपत

(तीनों उद्योगों पर 25-25 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।) प्रदूषण स्तर 200 अंक से ऊपर

शुक्रवार को शहर का प्रदूषण स्तर 200 अंक से ऊपर रहा। रात आठ बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स पीएम 2.5 226 दर्ज किया गया। एनसीआर में जिन शहरों का वायु प्रदूषण 200 अंक से ऊपर है वहां ग्रेप के प्रविधान लागू हैं। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कमलजीत ने बताया कि बोर्ड की टीम लगातार पेट्रोलिग कर रही है। ग्रेप के प्रविधान ने करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। तीन उद्योगों में अवैध ईंधन जलता मिला। जिन पर प्रत्येक पर 25-25 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। एसडीओ प्रदीप ने बताया कि पेट्रोलिग के दौरान सेक्टर 25 में कूड़ा जलता मिला। फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया गया।

chat bot
आपका साथी