बारिश रुकने के तीन दिन बाद भी शहर के तीन अंडरपास में पानी, आवगमन बंद

बारिश रुकने के तीन दिन बाद भी शहर के तीन अंडरपास तालाब बने हुए हैं। इससे आवागमन बंद हो गया है। लघु सचिवालय के पास असंध रोड व गोहाना ओवरब्रिज के नीचे अंडरपास में पानी भरा है। गंदगी भी फैली हुई है। नगर निगम व रेलवे प्रशासन पानी की निकासी नहीं करा पा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 08:51 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 08:51 AM (IST)
बारिश रुकने के तीन दिन बाद भी शहर के तीन अंडरपास में पानी, आवगमन बंद
बारिश रुकने के तीन दिन बाद भी शहर के तीन अंडरपास में पानी, आवगमन बंद

जागरण संवाददाता, पानीपत : बारिश रुकने के तीन दिन बाद भी शहर के तीन अंडरपास तालाब बने हुए हैं। इससे आवागमन बंद हो गया है। लघु सचिवालय के पास, असंध रोड व गोहाना ओवरब्रिज के नीचे अंडरपास में पानी भरा है। गंदगी भी फैली हुई है। नगर निगम व रेलवे प्रशासन पानी की निकासी नहीं करा पा रहा है। इससे शहर की 20 से ज्यादा कालोनियों के लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। लोगों को ओवरब्रिज से घूमकर आना-जाना पड़ता है। इससे जाम भी लगा रहता है। इससे अब शहर के लोगों के लिए अंडरपास आफत बने हुए हैं।

नगर निगम के अधिकारियों ने दावा किया है कि शहर में बारिश रुकने के तीन घंटे के अंदर-अंदर कहीं पर भी पानी नहीं रहने दिया जाएगा। फिर भी अंडरपास की हालात काफी खराब हो चुके हैं। अंडरपास में अब भी बारिश का पानी भरा हुआ है। यहां से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे अब अंडरपास में जमा बारिश के पानी से बदबू आ रही है। गंदगी फैलने लगी है। इससे बीमारी फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है। असंध रोड अंडरपास : इस अंडरपास से दस से अधिक कालोनी के लोगों का आना रहता है। इसमें गीता कालोनी, न्यू गीता कालोनी, ईदगाह कालोनी, वीवर्स कालोनी सहित कई कालोनियां आती हैं। इस अंडरपास में एक सप्ताह से गंदा पानी भरा हुआ है। अब अंडरपास से बदबू आने लगी है। गोहाना रोड अंडरपास : इस अंडरपास में एक माह से गंदा पानी भरा हुआ है। अब बारिश के बाद हालात काफी खराब हो चुके हैं। इससे लोगों को ओवरब्रिज के ऊपर से घूमकर जाना पड़ रहा है। जाम जैसी स्थिति पैदा हो रही है। इस अंडरपास से भी 10 से ज्यादा कालोनी के लोग रहते है। इसमें आठ मरला कालोनी, आरके पूरम कालोनी, न्यू आरके पूरम, शूगर मिल कालोनी व पावर हाउस कालोनी आदि कालोनी आती है। लघु सचिवालय अंडरपास : इस अंडरपास में भी सबसे ज्यादा गंदा पानी भरा रहता है। बारिश के बाद भी पानी निकासी नहीं हो सकी। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी