दुकानदारों को गोली मारने के आरोपितों को जेल भेजा

रिमांड अवधि समाप्त होने पर पुलिस ने चुलकाना रोड गोली कांड में शामिल सभी आठ आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपितों से वारदात में प्रयुक्त दो बाइक सहित लूटे गए 8000 रुपये बरामद किए हैं। आरोपितों के पास रौंद नहीं मिले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:49 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:49 AM (IST)
दुकानदारों को गोली मारने के आरोपितों को जेल भेजा
दुकानदारों को गोली मारने के आरोपितों को जेल भेजा

जागरण संवाददाता, समालखा : रिमांड अवधि समाप्त होने पर पुलिस ने चुलकाना रोड गोली कांड में शामिल सभी आठ आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपितों से वारदात में प्रयुक्त दो बाइक सहित लूटे गए 8000 रुपये बरामद किए हैं। आरोपितों के पास रौंद नहीं मिले हैं। अब पुलिस की हथियार के सप्लायरों पर नजर है।

16 सितंबर की रात 8:45 बजे नकाबपोश चुलकाना के शिवम उर्फ राजा, बलियाली (भिवानी) के मोहित, अलेवा (जींद) के अमन, समालखा के विशाल उर्फ अंडा ने किराना दुकान में लूटपाट के बाद दुकानदार विनोद सिगल और निशु उर्फ बिल्लू को गोली मार दी, जिसमें वे घायल हो गए थे। पुलिस ने 19 सितंबर को आरोपितों को गिरफ्तार किया था। 20 को अदालत में पेश कर सभी को तीन दिनों के रिमांड पर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपितों से चार पिस्तौल बरामद की थी। लुटेरों को बैकअप देने वाले इनके साथी अलेवा (जींद ) के रोहित, चुलकाना के आशु, कृष्णा कालोनी समालखा के लोकेश उर्फ लुकी व आजाद नगर के दीपक को भी गिरफ्तार किया था।

chat bot
आपका साथी