कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगेगा इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण

30 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा को इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा का यह दिन स्नान और दान के लिहाज से अच्छा होता है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर एक तरफ चंद्र ग्रहण लग रहा है दूसरी तरफ इस दिन दो शुभ संयोग होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 08:45 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 08:45 AM (IST)
कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगेगा इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण
कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगेगा इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण

जागरण संवाददाता, पानीपत : 30 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा को इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा का यह दिन स्नान और दान के लिहाज से अच्छा होता है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर एक तरफ चंद्र ग्रहण लग रहा है, दूसरी तरफ इस दिन दो शुभ संयोग होंगे। इनमें स्वार्थ सिद्धि योग व वर्धमान योग शामिल हैं। पंडित यशोदानंदन मिश्रा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दान का बहुत महत्व है। कार्तिक के पूरे महीने चलने वाले स्नान भी इस दिन समाप्त होंगे।

इस बार पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 29 नवंबर को दोपहर 12:47 से प्रारंभ होकर 30 नवंबर को दोपहर 2:59 तक रहेगी। ग्रहण 30 नवंबर को दोपहर एक बजकर 04 मिनट से शुरू होगा। 30 नवंबर शाम पांच बजकर 22 मिनट तक रहेगा। उपछाया चंद्रग्रहण होने के कारण सूतक नहीं लगेगा। वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा, जिसका कोई असर नहीं होगा। उपछाया ग्रहण में शुद्धिकरण की जरूरत भी नहीं होती। साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा। 30 को गुरु नानक जयंती

30 नवंबर को पहले सिख गुरु और इसके संस्थापक गुरु नानक का जन्म दिवस है। गुरु नानक की 551 वीं जयंती मनाई जाएगी। प्रभात फेरी चल रही है।

chat bot
आपका साथी