15 हजार लीटर से किया जाएगा 32 पंचायतों को सैनिटाइज

कस्बे की तरह अब गांवों को भी सैनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए खंड कार्यालय ने 60 ड्रम में 15 हजार लीटर सैनिटाइजर मंगाया है। कुछ पंचायतों ने शुक्रवार से ही दवा का छिड़काव शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 04:39 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 04:39 AM (IST)
15 हजार लीटर से किया जाएगा 32 पंचायतों को सैनिटाइज
15 हजार लीटर से किया जाएगा 32 पंचायतों को सैनिटाइज

जागरण संवाददाता, समालखा : कस्बे की तरह अब गांवों को भी सैनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए खंड कार्यालय ने 60 ड्रम में 15 हजार लीटर सैनिटाइजर मंगाया है। कुछ पंचायतों ने शुक्रवार से ही दवा का छिड़काव शुरू कर दिया है। सब कुछ पंचायत के खर्च पर हो रहा है।

कोरोना महामारी गांवों में दस्तक दे चुकी है। सैनिटाइजेशन के लिए पंचायतों ने आबादी और क्षेत्रफल के हिसाब से खंड कार्यालय को मांग भेजी थी। सैनिटाइजर की खेप खंड कार्यालय पहुंच चुकी है।बीडीपीओ के सहायक महीपाल सिंह ने बताया कि जरूरत पड़ने पर और भी सैनिटाइजर मंगा सकते हैं। कंटेंनमेंट जोन सहित पूरे गांव में इसका छिड़काव होगा।

ग्राम सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि छिड़काव की फोटो भी सरपंचों को भेजनी होगी। निवर्तमान सरपंच जिले सिंह बिहोली, नामुंडा के अंकित शर्मा, बिजेंद्र करहंस ने बताया कि इससे महामारी के रोकथाम को बल मिलेगा।

chat bot
आपका साथी