Crime: पानीपत में मकान का ताला तोड़कर सामान ले उड़े चोर, 14 पर केस दर्ज

सर्दी का मौसम आते ही पानीपत में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। चोर सूने मकान दुकान कार्यालय व फैक्ट्रियों में चोरी की वारदात कर रहे हैं। पुलिस चोरों के एक गिरोह के बदमाशों को पकड़ती है तो दूसरे गिरोह के बदमाश वारदात को अंजाम दे देते हैं।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 12:12 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 12:12 PM (IST)
Crime: पानीपत में मकान का ताला तोड़कर सामान ले उड़े चोर, 14 पर केस दर्ज
पानीपत में मकान का सामान ले उड़े चोर।

पानीपत, जागरण संवाददाता। पानीपत के बतरा कालोनी में मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। पीड़ित मकान मालिक ने मां-बेटे सहित 14 लोगों के खिलाफ जबरन सामान चोरी कर मकाना पर कब्जा करने की शिकायत दी है।

मतलौडा गांव के महीपाल ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका बतरा कालोनी में 100 वर्ग गज का मकान है। आरोप है कि शाहपुर गांव के जोगिंद्र ने अपनी, ससुर, भांजे सचिन और 10 लोगों के साथ मिलकर जबरन उसके मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया और गैस सिलेंडर, चूल्हा, अलमारी, दीवान, चार कुर्सियां और बर्तन चोरी कर लिए। उनके पास मकान की रजिस्ट्री, इंतकाल और अन्य दस्तावेज हैं। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर उसके मकान का कब्जा छुड़वाया जाए। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों से मकान से संबंधित दस्तावेज हासिल कर छानबीन करेगी।

परिवार बर्थडे पार्टी में गया था, सूने मकान से जेवर चोरी

जावा कालोनी के अमित ने पुलिस को शिकायत दी कि वह अपने परिवार सहित उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भतीजे के जन्म दिन की पार्टी में गया था। वहां से घर वापस लौटा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। सारा सामान बिखरा पड़ा था। संदूक का कुंडा तोड़कर सोने की तीन अंगूठी, एक जोड़ी बाली, एक सोने का टीका, हाथों के पंजगले, एक चांदी की पाजेब और 2500 रुपये चोरी कर लिए गए। चोरों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया है। किला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उन अपराधियों का रिकार्ड खंगाल रही है जो पहले चोरी की वारदात करके जेल जा चुके हैं। अब जेल से जमानत पर बाहर हैं।

शहर में बढ़ रही हैं चोरी की वारदात

सर्दी का मौसम आते ही शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। चोर सूने मकान, दुकान, कार्यालय व फैक्ट्रियों में चोरी की वारदात कर रहे हैं। पुलिस चोरों के एक गिरोह के बदमाशों को पकड़ती है तो दूसरे गिरोह के बदमाश वारदात को अंजाम दे देते हैं।

chat bot
आपका साथी