बच्‍चों को साथ लेकर पत्नी का आपरेशन कराने गए सीए, यमुनानगर में घर से 7 लाख कैश और आभूषण चोरी

यमुनानगर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने सीए प्रवीण कुमार के घर में चोरी की। सीए अपनी पत्‍नी के ऑपरेशन के लिए गए हुए थे। चोरों ने घर से सात लाख रुपये और आभूषण चोरी कर लिए हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 03:41 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 03:41 PM (IST)
बच्‍चों को साथ लेकर पत्नी का आपरेशन कराने गए सीए, यमुनानगर में घर से 7 लाख कैश और आभूषण चोरी
यमुनानगर में चोरी की वारदात हुई है।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। यमुना इंस्टीट्यूट के सीए प्रवीण कुमार के मकान का ताला तोड़कर करीब सात लाख रुपये नकदी और जेवरात चोरी कर लिया गया। जिस समय वारदात हुई। वह दोनों बच्चों के साथ पत्नी का आपरेशन कराने के लिए सहारनपुर गए हुए थे। वहां निजी अस्पताल में पत्नी करीब दस दिन तक एडमिट रही थी। जब वापस लौटे, तो वारदात का पता लगा। पुलिस ने मौका मुआयना कर केस दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, जैस्को कालोनी निवासी प्रवीण कुमार 20 जुलाई को वह पत्नी का आपरेशन कराने के लिए मकान का ताला लगाकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर गए थे। दोनों बच्चे भी उनके साथ गए थे। पत्नी का सहारनपुर के ही निजी अस्पताल में आपरेशन कराया। आपरेशन के बाद उसे डाक्टरों ने कुछ दिन तक वहीं एडमिट रखा।

26 जुलाई को उनका बेटा शुभम घर पर आया था। उस समय घर पर सब कुछ ठीकठाक था। इसके बाद वह फिर सहारनपुर अस्पताल में आ गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब वह पत्नी व बच्चों के साथ दोबारा घर पर आया, तो मकान के कमरों के ताले टूटे हुए थे। अंदर का सामान सारा बिखरा हुआ था। स्टोर रूम में गोदरेज की अलमारी का ताला टूटा हुआ था। जिसमें से करीब सात लाख रुपये कैश, करीब 15 तोले सोना और चांदी के अाभूषण गायब थे। पहले वह अपने स्तर से जांच पड़ताल करते रहे, लेकिन कोई पता नहीं लगा। इसके बाद मामले की पुलिस को शिकायत दी गई।

इधर, मकान का ताला तोड़कर चोरी

आजादनगर कालोनी की गली नंबर एक निवासी राजू ने बताया कि वह 27 जुलाई को वह मकान का ताला लगाकर बाहर गए थे। वहां से वापस आया, तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर से करीब सात हजार रुपये का पलम्बर का सामान व चांदी की दो मुर्तिया गायब मिली। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।

chat bot
आपका साथी