150 किलो वजनी लॉकर ले गए चोर, 35 लाख करी चोरी

जागरण संवाददाता पानीपत बूटीक की दुकान के लिए सामान खरीदने दिल्ली गई संचालिका पूजा गर्ग के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 03:40 AM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 03:40 AM (IST)
150 किलो वजनी लॉकर ले गए चोर, 35 लाख करी चोरी
150 किलो वजनी लॉकर ले गए चोर, 35 लाख करी चोरी

जागरण संवाददाता, पानीपत: बूटीक की दुकान के लिए सामान खरीदने दिल्ली गई संचालिका पूजा गर्ग के घर में लाखों की चोरी हो गई। चोर सोने और हीरे जड़ित जेवरात से भरा 150 किलोग्राम वजनी लाकर ही उठा ले गए। दो दिन बाद पूजा घर लौटी तो उन्हें घर से लगभग 35 लाख रुपये के जेवर चोरी होने का पता चला। सेक्टर 13-17 पुलिस ने केस दर्ज किया है।

सेक्टर 18 निवासी पूजा ने बताया कि उनका सेक्टर 13-17 में बूटीक है। मकान पर ताला लगाकर बूटीक का सामान लेने दिल्ली गई थी। दिल्ली पहुंचने में शाम हो गई तो सामान नहीं मिला। फिर मंगेतर धर्म चोपड़ा के घर रुककर अगले दिन खरीदारी की। पानीपत लौटी तो घर के पिछले हिस्से के दरवाजों के लॉक टूटे थे। चोरों ने ग्राउंड फ्लोर से अलमारी का सामान चोरी कर लिया। वहीं, पहली मंजिल से लाकर को ही उखाड़ कर ले गए। ये जेवरात हुए चोरी

लाकर में सोने का साढ़े पांच तोले का सेट, एक जोड़ी कड़े, साढ़े सात तोले की दो चेन, तीन अंगूठी, छह गिन्नी, तीन डायमंड सेट, चांदी की तीन प्लेट, चांदी के आठ गिलास, दो जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी चांदी की बिदिया, एक चांदी का गुच्छा था। इसके अलावा पूजा गर्ग के घर से उनकी दादी के चांदी के पुश्तैनी जेवर भी ले गए। दीवार फांदते घायल हुए चोर

मकान के अगले हिस्से से चोर दाखिल हुए और शायद वहीं से वापस भी गए। शुक्रवार को पूजा ने घर की सफाई की तो दीवार के पास खून की बूंदे जमीन पर दिखीं। अनुमान है कि चोर घर में वापस निकलते समय चोटिल हो गए थे। वहीं पड़ोसियों ने बताया कि मंगलवार रात को कुत्ते जोर-जोर से भौंक रहे थे। उन्हें अंदाजा नहीं था कि यहां चोर आए हैं। एफएसएल टीम ने किया मौका निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो उनके हाथ कुछ अहम सुराग लगे है। वहीं शुक्रवार को मिली खून की बूंदों के नमूने भी लिए।

chat bot
आपका साथी