नशे में धुत होकर सड़क पर कर रहे थे विवाद, पुलिस ने पकड़ा

सार्वजनिक स्थानों पर शराब के नशे में धुत होकर विवाद करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला शनिवार रात का है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 06:34 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 06:34 PM (IST)
नशे में धुत होकर सड़क पर कर रहे थे विवाद, पुलिस ने पकड़ा
नशे में धुत होकर सड़क पर कर रहे थे विवाद, पुलिस ने पकड़ा

जागरण संवाददाता, समालखा : सार्वजनिक स्थानों पर शराब के नशे में धुत होकर विवाद करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला शनिवार रात का है। थाना में तैनात एचसी पुष्पेंद्र कुमार के मुताबिक वह सरकारी गाड़ी में सवार होकर अन्य साथी कर्मियों के साथ मनाना मोड़ पर मौजूद था। तभी सूचना मिली की चार युवक सर्विस लेन पर सीएचसी समालखा के पास अपनी दिल्ली नंबर की गाड़ी को खड़ा कर शराब के नशे में धुत होकर आपस में मारपीट कर रहे हैं। इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। तभी पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और चारों युवकों को काबू कर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम रोहित, प्रवीन वासी देहरा, विक्की व सोनू निवासी नांगलखेड़ी बताया। पुलिस ने चारों का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आइपीसी की धारा 160 के तहत कार्रवाई की। इससे पहले भी दीपावली पर्व के पास पुलिस ने कई लोगों को ऐसा करने पर गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी