30 मई देर रात्रि से गर्मी में मिलेगी राहत, बारिश की संभावना

नौतपा के तीसरे दिन भी तीखी गर्मी से लोग जूझते रहे। दिन के साथ-साथ रात में गर्मी अधिक पड़ रही है। टाक्टे तूफान के बाद मौसम सुहावना हो गया था। रिकार्ड बारिश दर्ज की गई थी। वीरवार सुबह 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 May 2021 08:38 AM (IST) Updated:Fri, 28 May 2021 08:38 AM (IST)
30 मई देर रात्रि से गर्मी में मिलेगी राहत, बारिश की संभावना
30 मई देर रात्रि से गर्मी में मिलेगी राहत, बारिश की संभावना

जागरण संवाददाता, पानीपत : नौतपा के तीसरे दिन भी तीखी गर्मी से लोग जूझते रहे। दिन के साथ-साथ रात में गर्मी अधिक पड़ रही है। टाक्टे तूफान के बाद मौसम सुहावना हो गया था। रिकार्ड बारिश दर्ज की गई थी। वीरवार सुबह 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप रही। पहली बार बीते बुधवार को तापमान 40 डिग्री पार कर गया था। पिछले वर्ष मई में अधिकतम तापमान 46 तक पहुंच गया था।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी तल्ख गर्मी पड़ेगी। उसके बाद गर्मी से मामूली राहत मिलने की संभावना है। जून की शुरुआत भी हल्की बारिश से होने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है।

वीरवार के अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में लू चलने से परेशानी रही। बाजारों में सुबह शाम ही ग्राहक पहुंच रहे हैं। दिन में लू चलने के कारण लोग घरों में रहना पसंद कर रहे हैं। हालांकि सुबह 7 से 12 बजे तक बाजार खुलने शुरु हो चुके है, लेकिन ग्राहक बाजारों में कम निकल रहे है।

मौसम विभाग के अनुसार तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक चल रहा है। 23 मई से मौसम खुश्क व गर्मी चल रहा है। हल्की गति से पश्चिमी हवा चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। 29 मई तक मौसम खुश्क रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी। आंशिक नमी वाली हवा बिहार, उत्तर प्रदेश से होते हुए प्रदेश तक 30 मई तक पहुंचने की संभावना है। 30 मई देर रात्रि से 2 जून के बीच-बीच आंशिक बादल, गरज चमक व हवा के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है। वायु गुणवत्ता में सुधार

वायु गुणवत्ता में सुधार रहा। वीरवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स पीएम 2.5 82 दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी