दुकान में घुसे चोर, नोटों के हार ले गए, तीन मिनट का रास्ता, एक घंटे में पहुंची पुलिस

पानीपत में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर दुकान में घुसे इसके बाद नोटों की माला ले गए। वारदात किला थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर हुई। सूचना के बाद पुलिस को पहुंचने में एक घंटा लग गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 08 Jan 2021 12:40 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 12:40 PM (IST)
दुकान में घुसे चोर, नोटों के हार ले गए, तीन मिनट का रास्ता, एक घंटे में पहुंची पुलिस
हरियाणा के पानीपत में चोरी की वारदात हुई।

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में चोरी की वारदात एक के बाद एक बढ़ रही हैं। अब तो किला थाना से महज पांच सौ मीटर दूर मेन बाजार में चोरी हो गई। दरवाजा तोड़कर छत के रास्ते से चोर दुकान के अंदर घुसे। चोर नोटों की मालाएं उतारकर ले गए। चोरी की वारदात अग्रवाल स्टोर पर हुई। दुकानदारों में इस बात का भी गुस्सा था कि किला थाना इस जगह से महज तीन मिनट की दूरी पर है। पुलिस को पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा समय लग गया। पहले तो यही कहते रहे कि ये हमारे थाने का एरिया नहीं है।

पानीपत के मेन बाजार में है अग्रवाल स्टोर। यहां पर नए नोटों की मालाएं मिलती हैं। कुछ नोटों की मालाएं तैयार थीं तो कुछ नोट गल्ले में थे। करीब सवा दो लाख रुपये की नकदी वहां रखी थी। रात को करीब नौ बजे दुकानदार अपनी दुकान बंद करके चले गए। सुबह जब दुकान खोली थी, वहां नोटों की कोई माला नहीं थी।

छत के रास्ते घुसे चोर

विशाल ने बताया कि वह अग्रवाल स्टोर के पड़ोसी हैं। सुबह अरुण अग्रवाल ने बताया कि दुकान में नोटों की मालाएं नहीं हैं। जब जांच की गई तो देखा कि गल्ले से नकदी भी गायब भी थी। चोर छत के रास्ते से आए। ऊपर दरवाजा, दीवार तोड़ी। नीचे घुस आए। नकदी पर हाथ साफ कर गए।

पुलिस सुरक्षा के खोखले दावे

मेन बाजार के प्रधान मुनीष सडाना ने कहा कि एक घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। बाजारों में चोरी की वारदात हो रही हैं। पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए। दुकानदार तो दुकान पर ताले ही लगा सकते हैं। चोरों से किस तरह बचाएं, समझ नहीं आ रहा। जिस जगह चोरी हुई, वो थाने से तीन मिनट की दूरी पर ही है। पहले तो पुलिस वाले कहते रहे कि ये उनका एरिया नहीं है। सौ नंबर पर बात की। वहां से पता चला कि किला थाने का ही एरिया है। तब जाकर किला थाना पुलिस पहुंची।

chat bot
आपका साथी