शादी में गया था परिवार तभी चोरों ने घर को बनाया निशाना, 20 तोले सोने-चांदी के गहने चोरी

इस घर में लैब टेक्नीशियन रुपिंद्र सिंह अपने बड़े भाई गुरविंद्र सिंह परिवार संग रहते हैं। परिवार के लोग सभी कुरुक्षेत्र शादी में गए हुए थे तथा खुद रुपिंद्र सिंह ड्यूटी पर गए हुए थे। इसी दौरान वारदात हो गई। शाम को लौटे तो चोरी का पता चला।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 11:25 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 11:25 AM (IST)
शादी में गया था परिवार तभी चोरों ने घर को बनाया निशाना, 20 तोले सोने-चांदी के गहने चोरी
पंजोखरा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पानीपत/अंबाला शहर, जेएनएन। तोपखाना में कैंटोनमेंट बोर्ड की डिस्पेंसरी में लगे लैब टेक्नीशियन के घर को चोरों ने निशाना बना दिया। चोरों ने यहां से 20 तोले सोना-चांदी के अलावा दस हजार रुपये उड़ा लिये। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब घर पर कोई नहीं था।

बड़े भाई के परिवार संग रहते हैं रुपिंद्र

इस घर में लैब टेक्नीशियन रुपिंद्र सिंह अपने बड़े भाई गुरविंद्र सिंह परिवार संग रहते हैं। परिवार के लोग सभी कुरुक्षेत्र शादी में गए हुए थे तथा खुद रुपिंद्र सिंह ड्यूटी पर गए हुए थे। इसी दौरान वारदात हो गई। जब वह शाम को घर लौटे तो घर के दरवाजे खुल और अलमारियों से बाहर सामान बैड पर बिखरा हुआ था। इसके बाद स्वजनाें को इसकी सूचना दी।

गांव के डेरे में बना है मकान 

शिकायतकर्ता रुपिंद्र सिंह के मुताबिक वह गांव रायेवाली के खेतों में बने डेरे में रहते हैं। डेरे में खुद और उनके चाचा का मकान है। बड़ा भाई गुरविंद्र सिंह अपनी पत्नी सिमरन व मेरी पत्नी हरविंद्र कौर व बच्चों के साथ कुरुक्षेत्र शादी में गए हुए थे, जबकि रुपिंद्र अपनी ड्यूटी पर आ गया था। ड्यूटी खत्म करने के बाद शाम छह बजे वह अपने घर लौटा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा देख हैरान हो गये। थोड़ा अंदर जाकर देखा तो कमरों में रखी दोनों अलमारियां खुली थी। जांच करने पर पत्नी और भाभी के करीब 20 तोले सोने-चांदी के गहने व दस हजार रुपये गायब थे। यह दृश्य देखने के बाद तुरंत परिजन व पंजोखरा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

30 साल से डेरे में रहते हैं, कभी नहीं हुई चोरी

रुपिंद्र के अनुसार करीब 30 साल से वे खेताें में बने डेरे में रहते हैं। इससे पहले इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है। इससे पहले भी कई बार परिवार के सदस्य अन्य कार्यक्रमों में गये हैं। घर में कोई कैमरा न लगा होने के चलते चोरी करने वालों पता नहीं चल सका है। पंजोखरा थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।

chat bot
आपका साथी