भाई के पास मुंबई जा रहे मजदूर से 2500 रुपये व मोबाइल ठगे

करहंस निवासी फौजी के पास मजदूरी करने वाले झारखंड निवासी मजदूर से तीन अनजान युवक 2500 रुपये व मोबाइल फोन ले भागे। मामला वीरवार शाम उस समय का है जब वह मुंबई रहने वाले भाई के पास जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहा था। तभी युवक उसे रास्ते में मिले और घटना को अंजाम दे फरार हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 10:22 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 10:22 PM (IST)
भाई के पास मुंबई जा रहे मजदूर से 2500 रुपये व मोबाइल ठगे
भाई के पास मुंबई जा रहे मजदूर से 2500 रुपये व मोबाइल ठगे

जागरण संवाददाता, पानीपत : करहंस निवासी फौजी के पास मजदूरी करने वाले झारखंड निवासी मजदूर से तीन अनजान युवक 2500 रुपये व मोबाइल फोन ले भागे। मामला वीरवार शाम उस समय का है, जब वह मुंबई रहने वाले भाई के पास जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहा था। तभी युवक उसे रास्ते में मिले और घटना को अंजाम दे फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी।

झारखंड के चतरा जिले के गांव घरघारा निवासी विवेक कुमार ने बताया कि वह एक महीने से गांव करहंस निवासी फौजी के पास मजदूरी कर रहा था। वह मुंबई में रहने वाले भाई बिदू के पास जाने के लिए सुबह दस बजे करहंस से चला। शाम को साढ़े चार बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचा।

स्टेशन पर उसे एक युवक मिला। वो कहने लगा दादा मैं भी चलूंगा। फिर दोनों बातचीत करने लगे। तभी एक दूसरा युवक वहां आया। उसने कहा कि मैं पंजाब से आया हूं। घर जाने के लिए मेरे पास पैसे नहीं हैं। पहले वाले युवक ने उसे कहा कि इसे बस में बैठा देते हैं। इसके बाद वे तीनों वहां से जीटी रोड की तरफ चल पड़े। स्टेशन मोड़ पर पहले वाले युवक ने अपना बैग उसे दे टाइम देखने के बहाने उसका मोबाइल ले लिया और फिर बाथरूम जाने के बहाने बैग भी ले उसे चकमा दे फरार हो गए।

विवेक कुमार के मुताबिक बैग में उसके 2500 रुपये थे। उसने दोनों युवकों की इधर उधर बाजार में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं चल पाया। पुलिस ने विवेक कुमार के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी