बलेरो की टक्कर लगने से पलटा टैंपो, घायल ने रोहतक पीजीआइ में तोड़ा दम

गढ़ी सिकंदरपुर में श्मशान घाट के पास बलेरो की टक्कर लगने पर घायल हुए टैंपो सवार प्रसाद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह रोहतक पीजीआइ में भर्ती था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:06 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:06 PM (IST)
बलेरो की टक्कर लगने से पलटा टैंपो, घायल ने रोहतक पीजीआइ में तोड़ा दम
बलेरो की टक्कर लगने से पलटा टैंपो, घायल ने रोहतक पीजीआइ में तोड़ा दम

जागरण संवाददाता, पानीपत : गढ़ी सिकंदरपुर में श्मशान घाट के पास बलेरो की टक्कर लगने पर घायल हुए टैंपो सवार प्रसाद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह रोहतक पीजीआइ में भर्ती था।

बिहार के गोपालगंज जिले के गांव संगवाडीह निवासी आश्रम सिंह ने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हाल में काबड़ी रोड स्थित गोपाल कालोनी में रहकर राज मिस्त्री का काम करता है। 19 अक्टूबर को शाम साढ़े छह बजे के करीब टैंपों में बैठकर गढ़ी सिकंदरपुर से होते हुए काबड़ी रोड की तरफ जा रहे थे। टैंपो में पहले से उत्तर प्रदेश के गांव लेलोईकला जिला गोंडा का रहने वाला प्रसाद, रामज्ञानी महत्व, एक लड़का व एक महिला बैठी थी। टैंपो जैसे ही गढ़ी सिकंदरपुर श्मशान घाट से आगे फैक्ट्री के पास पहुंचा तो तभी सामने से आ रही बलेरो गाड़ी ने टैंपो को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में पलटकर न केवल टैंपो क्षतिग्रस्त हो गया, बल्कि उन सभी को चोटें आई। उसे व प्रसाद को सिविल अस्पताल पानीपत से रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान प्रसाद ने वीरवार को दम तोड़ दिया। आश्रम सिंह का कहना है कि बलेरो चालक की लापरवाही के कारण हादसा होने पर प्रसाद की जान गई। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी