हाली पार्क के जल्द बदलेंगे हालात..आंध्रप्रदेश से लाएंगे पौधे, छह सौ बड़े पेड़ ट्रांसप्लांट करेंगे

विख्यात शायर हाली की याद में बनाए गए हाली पार्क को दोबारा से बनाया जा रहा है। अच्छी खबर ये है कि अब बागवानी विभाग भी सक्रिय हो गया है। पौधों और फूलों के लिए 30 लाख का टेंडर लगाया जाएगा। जुलाई माह में वर्कआर्डर जारी हो जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:33 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:33 AM (IST)
हाली पार्क के जल्द बदलेंगे हालात..आंध्रप्रदेश से लाएंगे पौधे, छह सौ बड़े पेड़ ट्रांसप्लांट करेंगे
हाली पार्क के जल्द बदलेंगे हालात..आंध्रप्रदेश से लाएंगे पौधे, छह सौ बड़े पेड़ ट्रांसप्लांट करेंगे

विनोद जोशी, पानीपत

विख्यात शायर हाली की याद में बनाए गए हाली पार्क को दोबारा से बनाया जा रहा है। अच्छी खबर ये है कि अब बागवानी विभाग भी सक्रिय हो गया है। पौधों और फूलों के लिए 30 लाख का टेंडर लगाया जाएगा। जुलाई माह में वर्कआर्डर जारी हो जाएगा। पार्क में 600 छायादार पेड़ भी ट्रांसप्लांट होंगे। यानी पौधों के पेड़ बनने का इंतजार नहीं करेंगे, बाहर से ही बड़े पेड़ लाकर यहां पर रोप दिए जाएंगे। तीन हजार फूलों के पौधे होंगे। आंध्रप्रदेश के राजमुंद्री जिले की नर्सरी से इसके लिए संपर्क किया गया है।

हाली पार्क व झील को बनाने के लिए 23 करोड़ 40 लाख रुपये के बजट से निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें पार्क के तीन बड़े गेट बनाए जाएंगे। बता दें कि हाली पार्क व झील को विकसित करने के लिए 20 दिसंबर 2014 को मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी। प्रोजेक्ट गुरुग्राम की कंपनी ने तैयार किया है। 2018 दिसंबर में इस हाली पार्क व झील का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। कोरोना के कारण इसमें देरी हुई। इस तरह होगा पर्यटन स्थल का ²श्य

दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच यह अपनी तरह का पहला आधुनिक पार्क होगा। ओपन एयर थियेटर, ओपन गार्ड जिम, बोटिग राइडर, पार्किग, स्मृति वन, कैफे, सभी आधुनिक सुविधाओं युक्त बच्चों के खेलने का ग्राउंड व साउंड म्यूजिक सिस्टम उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त योग पार्क बनेगा। बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए थियेटर भी बनकर तैयार हो गया है। हाली पार्क की झील गुलजार होगी। बोटिग की सुविधा होगी। झील को नहरी पानी से जोड़ा जाएगा। अभी तक हुए काम का ब्योरा

- ओपन एयर थियेटर : 1.98 करोड़ खर्च किए गए हैं। इसमें मंच बनाया गया और कुर्सियां लगाई गई हैं। सांस्कृतिक या अन्य तरह के कार्यक्रम किए जा सकेंगे। इसका निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका।

- ओपन गार्डन जिम : पार्क में एक ओपन जिम बनाई गई है। 50 उपकरण लगे हैं। सभी तरह के व्यायाम के लिए दो-दो मशीनें लगाई गई है। ऊपर से खुला छोड़ा गया है। इसका कार्य भी पूरा हो चुका।

- रेस्टोरेंट : तीन मंजिला बन रहा है। अभी लेंटर दिया गया है। दो मंजिल तैयार हो चुकी। तीसरी मंजिल का निर्माण चल रहा। इसमें दिव्यांगों के लिए तीन लिफ्ट लगाई जाएंगी। सभी तरह के खाने के व्यंजन मिला करेंगे।

- आडियो सिस्टम : पार्क में आडियो सिस्टम लगेगा। इस सिस्टम को तैयार करने के लिए 1.05 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। अभी इसका निर्माण कार्य निर्माण कार्य चल रहा। यह तैयार होने के बाद पार्क में पर्यटक म्यूजिक का आनंद ले सकेंगे।

- तीन बड़े गेट होंगे : पार्क और झील में जाने के लिए तीन बड़े गेट बनाए जाएंगे। एक गेट स्मृति वन और बाल भवन वाला होगा। दूसरा गेट सीमा थियेटर के पीछे की सड़क के साथ होगा और तीसरा गेट पुराना औद्योगिक क्षेत्र की ओर होगा। अभी इनका बनाने निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। तेजी से हो रहा है काम

बागवानी विभाग के एक्सईएन अजय निराला ने बताया कि हाली पार्क के सुंदरीकरण का काम तेजी से हो रहा है। अब पौधों के लिए नया टेंडर लगने जा रहा है। चार महीने में बदलाव देखने को मिलेगा।

chat bot
आपका साथी