बिल्डिग निरीक्षक का पद खाली, कस्बे में हो रहे अवैध निर्माण

जागरण संवाददाता समालखा कस्बे में चल रहे अवैध निर्माण से नगरपालिअवैध निर्माण से नगरपालिका को हर साल लाखों का चूना लग रहा है। बगैर नक्शे के निर्माण कार्य हो रहे हैं। नक्शा से आने वाली फीस नपा के आय का मुख्य साधनों में एक है। हर साल इससे आमदनी के लिए लक्ष्य निर्धारित किया जाता है जो कभी पूरा नहीं होता। वहीं कस्बे की आबादी प्रति वर्ष 8 से 10 प्रतिशत बढ़ रही है। का को हर साल लाखों का चू

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Nov 2020 06:53 AM (IST) Updated:Fri, 20 Nov 2020 06:53 AM (IST)
बिल्डिग निरीक्षक का पद खाली, कस्बे में हो रहे अवैध निर्माण
बिल्डिग निरीक्षक का पद खाली, कस्बे में हो रहे अवैध निर्माण

जागरण संवाददाता, समालखा : कस्बे में चल रहे अवैध निर्माण से नगरपालिका को हर साल लाखों का चूना लग रहा है। बगैर नक्शे के निर्माण कार्य हो रहे हैं। नक्शा से आने वाली फीस नपा के आय का मुख्य साधनों में एक है। हर साल इससे आमदनी के लिए लक्ष्य निर्धारित किया जाता है, जो कभी पूरा नहीं होता। वहीं कस्बे की आबादी प्रति वर्ष 8 से 10 प्रतिशत बढ़ रही है। जीटी रोड सहित चारों ओर निर्माण कार्य जोरों से चल रहे हैं।

नगरपालिका को 2017-18 में 6 लाख के लक्ष्य में 1.13 लाख, 2018-19 में 7 लाख के लक्ष्य में 98 हजार रुपये की उगाही नक्शे से हुई है। 2019-20 में नक्शे के ऑनलाइन होने के बाद से नपा ने अपने बजट में इससे आमदनी नहीं दिखाई है। 17 अगस्त को पास बजट में 10 लाख रुपये आमदनी का लक्ष्य रखा है। 11 माह से निरीक्षक का पद खाली

नपा में 11 माह से भवन निरीक्षक का पद खाली है। उनकी जगह दूसरा नहीं आया है। सफाई निरीक्षक के पास भवन का चार्ज है। कर्मचारी, अधिकारी व पार्षद सभी की नजर में हर जगह निर्माण हो रहे हैं, लेकिन कोई इसकी सुध नहीं ले रहे हैं। बेरोकटोक निर्माण से नपा को राजस्व का चूना लग रहा हैं।

chat bot
आपका साथी