आधार कार्ड नहीं दिखा सका तो पुलिसकर्मी ने श्रमिक को पीटा, केस दर्ज

थाना माडल टाउन एरिया में पुलिस कर्मी की दबंगई सामने आई है। फैक्ट्री से छुट्टी कर बच्चों से मिलने जा रहे बंगाल निवासी श्रमिक नूरआलम से पुलिस कर्मी (एसपीओ) ने न केवल दु‌र्व्यवहार किया बल्कि पिटाई भी की। उसका कुसूर सिर्फ इतना था की वो आधार कार्ड मांगने पर दिखा नहीं सका।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:05 PM (IST)
आधार कार्ड नहीं दिखा सका तो पुलिसकर्मी ने श्रमिक को पीटा, केस दर्ज
आधार कार्ड नहीं दिखा सका तो पुलिसकर्मी ने श्रमिक को पीटा, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, पानीपत : थाना माडल टाउन एरिया में पुलिस कर्मी की दबंगई सामने आई है। फैक्ट्री से छुट्टी कर बच्चों से मिलने जा रहे बंगाल निवासी श्रमिक नूरआलम से पुलिस कर्मी (एसपीओ) ने न केवल दु‌र्व्यवहार किया, बल्कि पिटाई भी की। उसका कुसूर सिर्फ इतना था की, वो आधार कार्ड मांगने पर दिखा नहीं सका। उसने मेडिकल परीक्षण करा मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी।

पश्चिम बंगाल के जिला उतरदिनाजपुर के गांव कन्ही बारी के नूरआलम ने माडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पानीपत के सौंदापुर स्थित दुर्गा फैक्ट्री में रहता है। शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे के करीब फैक्ट्री से छुट्टी के बाद अपने बच्चों से मिलने के लिए मस्जिद आ रहा था। रामलाल चौक पर पहुंचा तो एक पुलिस कर्मी ने उसे रास्ते में रोककर आधार कार्ड दिखाने को कहा।

शिकायत के अनुसार मौके पर आधार कार्ड न होने के चलते वो अपने घर पर फोन करने लगा। पुलिस कर्मी ने उसे फोन नहीं करने दिया। दु‌र्व्यवहार करते हुए साइड में ले जाकर लात घूंसे से उसकी पिटाई की। काफी देर बाद अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे छुड़वाया। आरोपित पुलिस कर्मी की पहचान दीपक के तौर पर हुई है। आरोपित स्पेशल पुलिस आफिसर (एसपीओ) है। आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश कटारिया का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर एसपीओ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। समझौते का हुआ प्रयास

पुलिस कर्मी द्वारा मारपीट की शिकायत लेकर पीड़ित थाने पहुंचा। पुलिस कर्मियों ने आरोपित पुलिसकर्मी को भी वहीं बुला लिया। इसके बाद साथी कर्मियों ने समझौता करवाने का प्रयास किया। लेकिन शिकायतकर्ता नहीं माना तो रात में पुलिस ने आरोपित एसपीओ के खिलाफ रास्ता रोक मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया।

chat bot
आपका साथी