मनाना के खिलाड़ी ने खो-खो में प्रदेश को दिलाया कांस्य पदक

ऊना में आयोजित 31वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में मनाना के सरकारी स्कूल के 8वीं के विद्यार्थी विजय कुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। उसके प्रदर्शन से हरियाणा की टीम को कांस्य पदक मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:38 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:38 PM (IST)
मनाना के खिलाड़ी ने खो-खो में प्रदेश को दिलाया कांस्य पदक
मनाना के खिलाड़ी ने खो-खो में प्रदेश को दिलाया कांस्य पदक

जागरण संवाददाता, समालखा: हिमाचल प्रदेश के ऊना में आयोजित 31वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में मनाना के सरकारी स्कूल के 8वीं के विद्यार्थी विजय कुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। उसके प्रदर्शन से हरियाणा की टीम को कांस्य पदक मिला है। स्कूल पहुंचने पर ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने विजय के साथ उसके कोच अंकित का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। प्रतियोगिता 26 से 30 नवंबर के बीच हुई थी। कोच रविदर सैनी ने बताया की विजय ने प्रदेश की टीम में शामिल होकर गांव और जिले का नाम रोशन किया था। अब पदक दिलाकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर खो-खो संघ के महासचिव रामस्वरूप राठी, राहुल शर्मा, एईओ महेंद्र सिंह, अंतर्राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी मुकेश कुमारी आदि मौजूद रहे। मुकेश कुमारी, राठी और महेंद्र सिंह ने भी विजय का हौसला बढ़ाया।

chat bot
आपका साथी