अवैध कालोनी को वैध करवाने की मांग को लेकर अर्जुन नगर के लोगों ने निगम किया हंगामा

अवैध कालोनी को वैध करवाने की मांग को लेकर अर्जुन नगर के लोगों ने वीरवार को नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट कार्यालय के बाहर हंगामा किया। लोगों ने कहा कि कालोनी में एक हजार से ज्यादा घर बने हुए हैं और अब निगम में कोई रिकार्ड नहीं मिल रहा और न ही जमीन का खसरा नंबर मिल रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 04:58 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 04:58 AM (IST)
अवैध कालोनी को वैध करवाने की मांग को लेकर अर्जुन नगर के लोगों ने निगम किया हंगामा
अवैध कालोनी को वैध करवाने की मांग को लेकर अर्जुन नगर के लोगों ने निगम किया हंगामा

जागरण संवाददाता, पानीपत : अवैध कालोनी को वैध करवाने की मांग को लेकर अर्जुन नगर के लोगों ने वीरवार को नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट कार्यालय के बाहर हंगामा किया। लोगों ने कहा कि कालोनी में एक हजार से ज्यादा घर बने हुए हैं और अब निगम में कोई रिकार्ड नहीं मिल रहा और न ही जमीन का खसरा नंबर मिल रहा। जबकि कालोनी के लोग सभी तरह के टैक्स भरते हैं। फिर भी अर्जुन नगर अवैध कालोनी में आता है। वहीं इस पर सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही अर्जुन नगर को वैध कालोनियों में शामिल कराया जाएगा। अर्जुन नगर के नरेंद्र कुंडू, राकेश कुमार, सुरेश, राखी, राजबीर, नरेश, मंजीत, पिकी, अर्जुन, मयंक, संजय, सुनीता व चरण कौर ने बताया कि अर्जुन नगर में एक हजार से ज्यादा घर बने हुए हैं और यहां जब सीवर की लाइन, पेयजल की लाइन बिजली सप्लाई जैसी सब सुविधा हैं। कालोनी वैध क्यों नहीं की जा रही। अब रजिस्ट्री के लिए खसरा नंबर नहीं मिल रहा। कालोनी के लोग सभी प्रकार के टैक्स भरते है। फिर भी निगम की तरफ से मकानों को गिराने के नोटिस मिल रहे है। इससे सभी लोग काफी परेशान हो चुके है। कालोनी काटने वाले के खिलाफ हो कार्रवाई

लोगों ने कहा कि जिन्होंने अर्जुन नगर की कालोनियां काटी है। उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। अब नगर निगम के नक्शे में अर्जुन नगर ग्रीन बेल्ट दिखा रहा है। ऐसे में सभी लोगों पर अब मकान छीनने का डर सता रहा है। जल्द करवाया जाएगा समाधान

नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट ने जागरण से बातचीत में बताया कि अर्जुन नगर को जल्द ही वैध कालोनियों में शामिल करवाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर जल्द समाधान करवाने की कोशिश की जाएगी।

chat bot
आपका साथी