नगर निगम ने अवैध रूप से बन रहे तीन मकान गिराए, 30 नींव को उखाड़ा

नगर निगम ने शहर में अलग-अलग जगहों पर अवैध कालोनी में जेसीबी चलाकर तीन मकान गिराए और 30 नींव को उखाड़ दिया गया। इस दौरान निगम निगम के एटीपी दीपक राणा बिल्डिग निरीक्षक दलबीर व बीडीपीओ पूनम चंदा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 09:01 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 09:01 AM (IST)
नगर निगम ने अवैध रूप से बन रहे तीन मकान गिराए, 30 नींव को उखाड़ा
नगर निगम ने अवैध रूप से बन रहे तीन मकान गिराए, 30 नींव को उखाड़ा

जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम ने शहर में अलग-अलग जगहों पर अवैध कालोनी में जेसीबी चलाकर तीन मकान गिराए और 30 नींव को उखाड़ दिया गया। इस दौरान निगम निगम के एटीपी दीपक राणा, बिल्डिग निरीक्षक दलबीर व बीडीपीओ पूनम चंदा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। रिफाइनरी के पास, दत्ता कालोनी, सौंधापुर गांव के पास, कश्यप कालोनी, आदि जगहों पर तीन मकानों को तोड़ा गया। इसके बाद सभी अवैध कालोनी काट रहे लोगों को नोटिस थमाए गए। नगर निगम के एटीपी दीपक राणा ने जागरण से बातचीत करते कहा कि शहर में अलग-अलग जगहों पर अवैध रूप बना रहे मकानों को जेसीबी से तोड़ा गया है।

chat bot
आपका साथी