भारी वाहनों पर नहीं लगी लगाम, बाजारों में लगा है जाम

त्योहार सीजन पर बाजारों में जाम रहित करने के लिए नगर निगम और पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया था। कई दुकानदारों ने विरोध भी किया था। जाम से बचाव के लिए बाजारों के मुख्य इंट्री पर वाहनों की नो इंट्री के बोर्ड व बेरिकेड्स लगा दिए। इससे व्यवस्था में थोड़ा सुधार आया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:15 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:15 AM (IST)
भारी वाहनों पर नहीं लगी लगाम, बाजारों में लगा है जाम
भारी वाहनों पर नहीं लगी लगाम, बाजारों में लगा है जाम

जागरण संवाददाता, पानीपत : त्योहार सीजन पर बाजारों में जाम रहित करने के लिए नगर निगम और पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया था। कई दुकानदारों ने विरोध भी किया था। जाम से बचाव के लिए बाजारों के मुख्य इंट्री पर वाहनों की नो इंट्री के बोर्ड व बेरिकेड्स लगा दिए। इससे व्यवस्था में थोड़ा सुधार आया। इंसार बाजार से सलारजंग गेट तक तो कुछ ठीक है, लेकिन एसडी रोड से अमर भवन चौक पर जाम लगता है। वजह है कि वाहनों पर पूरी तरह से रोक नहीं लगी है। कई प्वाइंट पर पुलिस जवान तैनात नहीं हैं। जैसे-जैसे दीवाली पर्व नजदीक आ रही है। वैसे ही बाजारों में भारी वाहन प्रवेश कर रहे हैं। जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। ये है बड़ी चुनौती

शहर के बाजार एक दूसरे से आपस में मिलते है। इसमें आठ बाजार अलग-अलग मार्ग से मिलते है। जिसके कारण चौपहिया वाहन किसी भी बाजार से इंट्री कर लेता है और फिर दूसरे बाजारों में प्रवेश कर लेता है। इसके कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। इस चुनौती से निपटने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही। अगर व्यवस्था ऐसी ही रही तो आने वाले दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वन वे करने के बाद भी नियमों की उड़ रही धज्जियां

एसडी रोड से अमर भवन चौक तक का मार्ग को वन वे किया गया था। लेकिन इसके बाद भी दोनों साइट ट्रैफिक जाम लगा रहता है। वाहनों की बिना रोक-टोक के आवाजाही हो रही है। इन वाहन चालकों पर शिकंजा नहीं कसा गया है। इसी वजह से जाम लगा रहता है।

chat bot
आपका साथी