11 महीने से उद्यमी के घर काम कर रही नौकरानी तीन किलो चांदी के बर्तन लेकर दीवार फांदकर फरार

माडल टाउन के उद्यमी घर से नौकरानी तीन किलो चांदी के बर्तन लेकर दीवार फांदकर भाग गई। सीसीटीवी कैमरे में वारदात रिकार्ड हो गई है। पीड़ित ने दिल्ली की कंपनी के माध्यम से 11 महीने पहले एक साल के कांट्रेक्ट पर झारखंड की महिला को घर पर काम के लिए रखा था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:23 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 07:23 AM (IST)
11 महीने से उद्यमी के घर काम कर रही नौकरानी तीन किलो चांदी के बर्तन लेकर दीवार फांदकर फरार
11 महीने से उद्यमी के घर काम कर रही नौकरानी तीन किलो चांदी के बर्तन लेकर दीवार फांदकर फरार

जागरण संवाददाता, पानीपत : माडल टाउन के उद्यमी घर से नौकरानी तीन किलो चांदी के बर्तन लेकर दीवार फांदकर भाग गई। सीसीटीवी कैमरे में वारदात रिकार्ड हो गई है। पीड़ित ने दिल्ली की कंपनी के माध्यम से 11 महीने पहले एक साल के कांट्रेक्ट पर झारखंड की महिला को घर पर काम के लिए रखा था। कांट्रेक्ट पूरा होने से एक महीने पहले ही महिला वारदात कर फरार हो गई।

उद्यमी राजेश गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी कि उन्होंने अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए कलावती महिला सेवा समिति दिल्ली की कंपनी के माध्यम से 19 अगस्त 2020 में झारखंड के जिला गुमला के सतबदी गांव की महिला सुमन को काम पर रखा था।

11 महीने से महिला अच्छी तरह से काम कर रही थी। 21 जुलाई को सुबह वह उठे तो नौकरानी नहीं मिली। उन्होंने उसका फोन मिलाया, जो स्विच आफ मिला। छानबीन की तो घर से चांदी के 5 गिलास समेत करीब 3 किलोग्राम वजन के चांदी के बर्तन गायब मिले।

उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तो सुबह 6:15 बजे महिला मकान की दीवार फांदकर जाती हुई दिखी। उन्होंने अपने स्तर पर महिला की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। माडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपित महिला की तलाश शुरू कर दी है। पहले भी नौकरानी दे चुकी हैं चोरी की घटना को अंजाम

अप्रैल में नौकरानी ने एक अन्य महिला के साथ मिलकर सेक्टर 13-17 में स्कूल संचालक के घर से 2.50 लाख रुपये नकदी और 17.50 लाख रुपये के जेवर सहित तिजोरी चोरी कर ली।

chat bot
आपका साथी