रक्षाबंधन पर्व पर शहर फिर फंसा, जीटी रोड, असंध व सनौली रोड पर लगा रहा जाम

रक्षाबंधन के पर्व पर पुलिस के तमाम इंतजाम के बावजूद शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक जाम लग गया। जीटी रोड टोल प्लाजा और सेक्टर 12 तक सनौली रोड व असंध रोड तक जाम की हालत ऐसी रही कि घंटों तक वाहन फंसे रहे। इस दौरान थाना पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 08:03 PM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 08:03 PM (IST)
रक्षाबंधन पर्व पर शहर फिर फंसा, जीटी रोड, असंध व सनौली रोड पर लगा रहा जाम
रक्षाबंधन पर्व पर शहर फिर फंसा, जीटी रोड, असंध व सनौली रोड पर लगा रहा जाम

जागरण संवाददाता, पानीपत : रक्षाबंधन के पर्व पर पुलिस के तमाम इंतजाम के बावजूद शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक जाम लग गया। जीटी रोड टोल प्लाजा और सेक्टर 12 तक, सनौली रोड व असंध रोड तक जाम की हालत ऐसी रही कि घंटों तक वाहन फंसे रहे। इस दौरान थाना पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। दिल्ली रोड पर रूट डायवर्जन और वाहनों की आवाजाही बढ़ने के कारण लोग परेशान रहे। यह आलम उस समय था जब रविवार की छुट्टी थी।

दिनभर वाहनों की आवाजाही बरकरार रही। त्योहार को लेकर लोग शारीरिक दूरी का पालन करना भूल गए। जगह-जगह जाम भी लग गया। बाजार में भीड़ होने के कारण शारीरिक दूरी के नियम की भी सही ढंग से पालन नहीं हो पाया। रक्षाबंधन पर्व के कारण लोगों की आवाजाही ज्यादा रही। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इंतजाम अधूरे पड़ गए। सुबह बारिश ने तो दोपहर बाद धूप ने किया परेशान

सुबह से ही बहनें बाजारों में खरीदारी करने के लिए निकलीं। पहले ही सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। फिर सुबह सुबह 10 बजे तक बारिश ने लोगों को खूब परेशान किया और फिर 12 बजे के बाद मौसम साफ हुआ तो तेज धूप ने भी लोगों को खूब परेशान किया। इन मार्गों पर लगा रहा जाम

जीटी रोड : इस मार्ग पर टोल प्लाजा से लेकर सेक्टर 12 तक दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। शाम पांच बजे तक भी हालात सामान्य नहीं हो सके।

सनौली रोड : सनौली रोड पर भी बबैल नाका तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने अपनी गाड़ी को सड़क के बीच में लगाकर स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही।

असंध रोड : असंध रोड पर सबसे ज्यादा जाम की स्थिति रही। यहां लोग देर शाम तक भी जाम में फंसे रहे।

रेलवे रोड : रेलवे रोड पर भी दिनभर जाम लगा रहा। इससे आसपास की कालोनी के लोगों व वाहन चालकों को खूब परेशानी हुई।

गोहाना रोड : गोहाना रोड पर दोपहर एक बजे तक जाम की स्थिति की बनी रही है। इसके बाद धीरे-धीरे हालात सामान्य हो गए। अतिक्रमण ने बढ़ाई ट्रैफिक पुलिस की समस्या

शहर लगभग सभी सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान सड़कों पर अतिक्रमण होने के कारण सड़कें सिकुड़ गई और जाम की स्थिति पैदा हो गई। इससे ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था को काबू करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी