कैंटर चालक ने लगा दिए ब्रेक, पीछे कार टकराने से मैनेजर की मौत, छह साल की इकलौती बेटी, पत्नी व दोस्त घायल

जीटी रोड स्थित पीवीआर के सामने शनिवार सुबह आगे चल रहे कैंटर चालक ने ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से कैंटर में कार टकरा गई। कार चालक एक निजी कंपनी के मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी छह साल की इकलौती बेटी और दोस्त घायल हो गए। घटना सुबह सात बजे की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 11:39 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 11:39 PM (IST)
कैंटर चालक ने लगा दिए ब्रेक, पीछे कार टकराने से मैनेजर की मौत, छह साल की इकलौती बेटी, पत्नी व दोस्त घायल
कैंटर चालक ने लगा दिए ब्रेक, पीछे कार टकराने से मैनेजर की मौत, छह साल की इकलौती बेटी, पत्नी व दोस्त घायल

जागरण संवाददाता, पानीपत : जीटी रोड स्थित पीवीआर के सामने शनिवार सुबह आगे चल रहे कैंटर चालक ने ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से कैंटर में कार टकरा गई। कार चालक एक निजी कंपनी के मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी, छह साल की इकलौती बेटी और दोस्त घायल हो गए। घटना सुबह सात बजे की है।

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के जराई गांव के विजय चौहान ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके दोस्त हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के तलकेड गांव के सुनील कुमार (35) सात साल से चंडीगढ़ के सेक्टर-56 में रहते थे। वे एक निजी कंपनी में मैनेजर थे। सुबह 4:30 बजे कार से वह अपनी बहन के घर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जाने के लिए चंडीगढ़ से चले। कार सुनील चला रहे थे। वह उनके साथ कंडक्टर वाली सीट पर आगे और पीछे वाली सीट पर सुनील की पत्नी शीतल व छह साल की बेटी अराध्या बैठी थी।

तभी पीवीआर के पास आगे चल रहे तेज रफ्तार कैंटर चालक ने बारिश में अचानक से ब्रेक लगा दिए। कंडक्टर साइड से कार, कैंटर से टकरा गई। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा, छत और पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दोनों हाथों में चोट लगी। अराध्या के सिर पर चोट लगी। शीतल भी घायल हो गईं। घायल अराध्या को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। आरोपित चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया।

सुनील दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर के थे। उनसे बहन बड़ी है। पिता मोहनलाल किसान हैं। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को स्वजनों को सौंप दिया। थाना शहर प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करके आरोपित कैंटर चालक की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी