Kurukshetra Crime News: धर्मनगरी में चोरों का आतंक, ब्रह्मसरोवर पर आए श्रद्धालुओं की 4 बाइक चोरी

कुरुक्षेत्र में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। ब्रह्मसरोवर पर आए तीन लोगों सहित चार की बाइक चोरी कर ली गई। वहीं एक ट्यूबवेल से तारें चोरी कर ली गईं। चोरी की बढ़ती वारदात से लोगों में रोष है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 11:55 AM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 11:55 AM (IST)
Kurukshetra Crime News: धर्मनगरी में चोरों का आतंक, ब्रह्मसरोवर पर आए श्रद्धालुओं की 4 बाइक चोरी
कुरुक्षेत्र में चार बाइक चोरी कर ली गईं।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र धर्मनगरी में एक चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। छठ पर्व कार्यक्रम में ब्रह्मसरोवर पर आए तीन लोगों सहित चार लोगों की चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी कर ली। वहीं एक ट्यूवबवेल की तारें चोरी कर ली। पहले मामले में गांव मथाना निवासी सुभाष चंद्र ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह राज मिस्त्री का काम करता है। आठ नवंबर को दोपहर सवा एक बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से सेक्टर सात में गया था। उसने मकान के सामने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी। जब वह कटर ठीक कराने के लिए जाने लगा तो मकान के सामने उसकी मोटरसाइकिल नहीं थी। काफी तलाश करने के बाद भी मोटरसाइकिल नहीं मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

ब्रह्मसरोवर के मुख्य द्वार से मोटरसाइकिल चोरी

दूसरा मामला गांव समानी निवासी आकाश ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह 10 नवंबर को ब्रह्मसरोवर पर आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल ब्रह्मसरोवर के मुख्य द्वार के पास खड़ी कर दी और वह छह पर्व के कार्यक्रम में चला गया। रात दो बजे जब वह वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

छह पर्व के कार्यक्रम में गए व्यक्ति की चुराई मोटरसाइकिल

तीसरे मामले में बिहार के जिला सुपोल के गांव परसागढ़ी निवासी भीम चंद ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह शाहाबाद के सत्या नगर में रह रहा है। 11 नवंबर को वह मोटरसाइकिल से ब्रह्मसरोवर पर छठ पर्व के कार्यक्रम में गया था। रात करीब तीन बजे ब्रह्मसरोवर के मुख्य द्वार के पास से चोरों ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

ब्रह्मसरोवर से मोटरसाइकिल चोरी

चौथे मामले में कैथल जिले के कस्बा ढांड निवासी पप्पू कुमार ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह ब्रह्मसरोवर पर छठ पूजा मनाने के लिए आया था। 10 नवंबर की रात पौने 11 बजे उसकी बाइक सुरक्षित ब्रह्मसरोवर के समीप खड़ी थी। सुबह चार बजे जब वह मोटरसाइकिल देखने के लिए आया तो मोटरसाइकिल गायब थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ट्यूबवेल की तारें चोरी

पांचवें मामले में गांव यारा निवासी पंकज कुमार ने शाहाबाद थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि चोरों ने उसके ट्यूबवेल की तारें चोरी कर ली। इसके साथ ही उसके आसपास के मोहन सैनी, विनोद कुमार, जंगशेर, राजा सिंह के खेतों से भी ट्यूबवेल की तारें चोर चोरी कर ले गए। चोरों ने ट्यूबवेल में आग लगा दी, जिससे ट्यूबवेल में स्टार्टर, ग्रीप, दोनो केबल, दरवाजे व छत पूरी तरह से जल कर राख हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

असामाजिक तत्वों पर है पुलिस की नजर : पुलिस प्रवक्ता

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस असामाजिक तत्वों पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी