टेनिस बाल क्रिकेट चैंपियनशिप का ट्रायल छह को

हरियाणा राज्य के लिए टेनिस बाल क्रिकेट चैंपियनशिप का ट्रायल छह अक्टूबर को आर्य क्रिकेट एकेडमी में किया जाएगा। यह ट्रायल सुबह 10 लिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 07:48 AM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 07:48 AM (IST)
टेनिस बाल क्रिकेट चैंपियनशिप का ट्रायल छह को
टेनिस बाल क्रिकेट चैंपियनशिप का ट्रायल छह को

जासं, पानीपत : हरियाणा राज्य के लिए टेनिस बाल क्रिकेट चैंपियनशिप का ट्रायल छह अक्टूबर को आर्य क्रिकेट एकेडमी में किया जाएगा। यह ट्रायल सुबह 10 लिया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए पूरे हरियाणा राज्य के खिलाड़ी सभी लड़के और लड़कियां अपना ट्रायल दे सकते हैं। चयन होने के पश्चात उसे 19 से 23 अक्टूबर तक मथुरा के अंदर छठी नेशनल टेनिस बाल क्रिकेट चैंपियनशिप खेलने का मौका मिलेगा। इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल देना चाहते हैं, अपने साथ आधार कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो और जन्म प्रमाणपत्र लेकर आएं। यह ट्रायल ओपन है कोई भी खिलाड़ी किसी भी जिले से आकर ट्रायल दे सकता है। सभी लड़के और लड़कियों के ट्रायल टेनिस बाल से लेंगे। यह जानकारी हरियाणा के सेक्रेटरी कश्मीर सिंह ने दी। यह ट्रायल मुख्य रूप से पानीपत डिस्ट्रिक्ट टेनिस बाल क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी विक्रम नेहरा की देखरेख में लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी