मानव एवं संसाधन मंत्रालय की टीमें आएंगी हर गांव, ग्राम पंचायतों का शुरू होगा ये सर्वे

मानव एवं संसाधन मंत्रालय की टीमें हरियाणा की ग्राम पंचायतों में जाकर सर्वे करेंगी। टीम सालिड वेस्‍ट मैनेजमेंट के लिए जानकारी जुटाएंगी। इसके लिए ग्राम पंचायतों का चयन कर लिया गया है। जल्‍द ही सर्वे भी शुरू हो जाएगा।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:56 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:56 AM (IST)
मानव एवं संसाधन मंत्रालय की टीमें आएंगी हर गांव, ग्राम पंचायतों का शुरू होगा ये सर्वे
यमुनानगर में शुरू होगा सालिड वेस्‍ट मैनेजमेंट सर्वे।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। ग्राम पंचायतों में सोलिड एंड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर अब सर्वे शुरू होगा। मानव एवं संसाधन मंत्रालय की टीमें प्रदेश की 997 ग्राम पंचायतों का सर्वे करेंगी। इसमें सबसे अधिक यमुनानगर जिले से 159 पंचायतों का चयन किया गया है। इस सर्वे के तहत ग्रामीणों से सोलिड एंड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत किए गए कार्यों की जानकारी ली जाएगी। साथ ही ग्रामीणों को पालिथीन एक्ट के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

गांवों को स्वच्छ व साफ बनाने के लिए सोलिड एंड वेस्ट मैनेजमेंट शुरू किया गया है। इसके तहत ग्राम पंचायतों में शेड बनाकर कचरे का प्रबंधन किया गया है। डोर टू डोर घरों से कचरा भी एकत्र किया जा रहा है। इसके लिए हर घर से यूजर चार्ज निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों पर गांवों में पालिथीन प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। अब गांवों में चले इन अभियानों के असर को लेकर ही सर्वे किया जाएगा।

पेपर लेस होगा सर्वे :

मानव एवं संसाधन मंत्रालय की 15 से 20 लोगों की टीम सर्वे शुरू करेंगी। खास बात यह है कि यह सर्वे पूरी तरह से पेपर लेस होगा। आनलाइन ही सर्वे की रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके तहत टीमें हर घर में जाकर सोलिड एंड वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में रिपोर्ट तैयार करेगी। हर घर में जाकर यह पूछा जाएगा कि ठोस व तरल कचरे का प्रबंधन सही तरीके से हो रहा है या नहीं। कचरा उठाने के लिए यूजर चार्जेज लिए जा रहे हैं या नहीं। गांव में स्वच्छता की क्या स्थिति है आदि बिंदुओं पर यह सर्वे होगा।

पालिथीन प्लास्टिक एक्ट के बारे में किया जाएगा जागरूक :

इस सर्वे में लगी टीमें ग्रामीणों को पालिथीन प्लास्टिक एक्ट 2018 के बारे में भी पूरी जानकारी देगी। साथ ही पालिथीन का प्रयोग न करने को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। इस समय ग्रामीण क्षेत्रों में पालिथीन प्लास्टिक मुक्त करने का अभियान चल रहा है। जिसके तहत ग्राम पंचायतों से पालिथीन काे एकत्र किया जा रहा है। इस पालिथीन को एकत्र कर कंपनी को बेचा जाता है। जिससे आने वाला पैसा ग्राम पंचायत में सफाई के कार्याें पर खर्च हो रहा है।

स्वच्छ भारत मिशन के कार्यक्रम प्रबंधक बलिंद्र कटारिया ने बताया कि एक या दो दिन में सर्वे के लिए टीम आ सकती है। यह टीम जिले के 159 गांवों में पहुंचेंगी। हर घर में जाकर सर्वे होगा। इस सर्वे में सोलिड एंड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर ग्रामीणों से जानकारी ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी