थाना स्तर पर साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच के लिए टीम गठित : एसपी

एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि साइबर अपराध बढ़ रहा है। इसे रोकना चुनौती है। अनट्रेस मामलों को ट्रेस करने के लिए जांच तेज करें। साइबर अपराध को रोकने और इससे जुड़े मामलों की जांच करने के लिए प्रत्येक थाने में अलग से टीम कार्य करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 08:35 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 08:35 PM (IST)
थाना स्तर पर साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच के लिए टीम गठित : एसपी
थाना स्तर पर साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच के लिए टीम गठित : एसपी

जागरण संवाददाता, पानीपत : एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि साइबर अपराध बढ़ रहा है। इसे रोकना चुनौती है। अनट्रेस मामलों को ट्रेस करने के लिए जांच तेज करें। साइबर अपराध को रोकने और इससे जुड़े मामलों की जांच करने के लिए प्रत्येक थाने में अलग से टीम कार्य करेगी। प्रत्येक थाने में हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां पर व्यक्ति साइबर क्राइम को लेकर जानकारी जुटा सकेंगे। थाना स्तर पर साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच के लिए अलग से टीम गठित की गई है। इससे साइबर क्राइम के मामलों की जांच में तेजी आएगी। वह अपने कार्यालय में साइबर अपराध से संबंधित जांच अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराध को लोगों की मदद से ही रोका जा सकता है। इसके लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है। लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस लोगों से सीधा संवाद भी करेगी। उन्हें ठगी होने के तरीके और उनके बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। पुलिस और जनता के बीच मधुर संबंध रहें। इसके लिए पुलिस लगातार प्रयासरत हैं। क्योंकि लोगों के सहयोग से ही पुलिस अपराध पर अंकुश लगा सकती है।

chat bot
आपका साथी