आइबी कालेज में शिक्षक दिवस को सम्मान दिवस के रूप में मनाया

आइबी शैक्षणिक समिति ने आइबी कालेज में शिक्षक सम्मान दिवस का आयोजन किया। समिति के प्रधान धर्मबीर बत्रा उप-प्रधान परमवीर ढींगरा सचिव रवि गोसाईं प्रबंध समिति के सचिव एलएन मिगलानी सदस्य युधिष्ठिर मिगलानी रमेश नागपाल अशोक मिगलानी महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अजय कुमार गर्ग उप-प्राचार्य डा. मधु शर्मा मौजूद रही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 04:26 AM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 04:26 AM (IST)
आइबी कालेज में शिक्षक दिवस को सम्मान दिवस के रूप में मनाया
आइबी कालेज में शिक्षक दिवस को सम्मान दिवस के रूप में मनाया

जागरण संवाददाता, पानीपत : आइबी शैक्षणिक समिति ने आइबी कालेज में शिक्षक सम्मान दिवस का आयोजन किया। समिति के प्रधान धर्मबीर बत्रा, उप-प्रधान परमवीर ढींगरा, सचिव रवि गोसाईं, प्रबंध समिति के सचिव एलएन मिगलानी, सदस्य युधिष्ठिर मिगलानी, रमेश नागपाल, अशोक मिगलानी, महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अजय कुमार गर्ग, उप-प्राचार्य डा. मधु शर्मा मौजूद रही। मंच संचालन डा. किरण मैदान ने किया। प्रधान धर्मबीर बत्रा ने कहा कि शिक्षक होना गौरव की बात है। शिक्षक समाज की दिशा और दशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण घटक है। इसके द्वारा समाज की आने वाली पीढि़यों को आकार मिलता है। प्राचार्य डा. अजय गर्ग ने कहा कि शिक्षक दिवस उत्सव की तरह मनाया जाता है। शिक्षक हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवारते हैं।

chat bot
आपका साथी