यमुनानगर में तांत्रिक के फेर में फंसी महिला, भूत भगाने के नाम पर किया दुष्कर्म, वीडियो बना किया ब्लैकमेल

महिला का पड़ोसी है आरोपित। लॉकडाउन में घर आना-जाना हुआ। आरोपित ने महिला को बताया कि उस पर भूत का साया है। झाड़ फूंक के लिए होटल में ले गया। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। कई माह तक ब्लैकमेल करता रहा।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 08:11 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 08:11 PM (IST)
यमुनानगर में तांत्रिक के फेर में फंसी महिला, भूत भगाने के नाम पर किया दुष्कर्म, वीडियो बना किया ब्लैकमेल
तांत्रिक ने महिला को उसके पति से तलाक लेने को भी कहा।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। यमुनानगर में झाड़ फूंक के नाम पर तांत्रिक महिला से दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि तांत्रिक ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ कई माह से दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित तांत्रिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2016 में हुई थी। उसका एक बेटा है। उसके घर के सामने ही आरोपित गौरव रहता है। वह तांत्रिक विद्या करता है। मार्च 2021 में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगा तो गौरव उनके घर आने लगा। एक दिन वह उससे कहने लगा कि उसके ऊपर किसी भू्त प्रेत का साया है। उसने झाड़-फूंक करने की बात कही। आरोपित ने उसे बहकावे में ले लिया। अप्रैल 2021 में वह उसे अंबाला शहर के कावेरी होटल में ले गया। कहने लगा झाड़-फूंक करनी है। इसके लिए अलग जगह चाहिए।

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया

महिला ने बताया कि आरोपित ने होटल में उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। गौरव ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। होश आने पर गौरव ने उससे कहा कि इससे उसकी ओपरी छाया दूर हो जाएगी। यह बात किसी को बताई तो उसका पति उसे तलाक दे देगा। गौरव ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। वह धमकी देने लगा कि वह वीडियो को रिश्तेदारों को भेज देगा। इसके बाद कई माह तक उससे दुष्कर्म करता रहा।

पति से तलाक लेने को कहा

पीड़िता ने बताया कि एक दिन गौरव ने कहा कि वह पति से तलाक ले ले। वह उसके साथ शादी कर लेगा। ऐसा करने से मना करने पर आरोपी ने धमकी दी कि होटल में जो वीडियो बनाई थी, वह उसे वायरल कर कर देगा। जून के पहले सप्ताह में वह उसे आजाद नगर गली नंबर चार के मकान में ले गया। यहां उसे 10 दिन रखा। उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। गौरव ने उसे नशीली वस्तुएं भी खिलाईं।

मां से दस लाख रुपये लाने को कहा

10 जुलाई को फिर से आरोपित ने जबरदस्ती महिला से संबंध बनाए। इसके बाद वह कहने लगा कि अपनी मां से दो लाख रुपये लेकर आए। रुपये नहीं मिलने पर वह कहने लगा कि उसे अब उसकी जरूरत नहीं है। यह बात उसने अपनी मां को बताई। उन्होंने थाने में शिकायत दी। थाना शहर यमुनानगर एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि गौरव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी