घरेलू कलह मिटाने के लिए तांत्रिक के पास पहुंची थी जींद की महिला, किया दुष्कर्म, 50 हजार रुपये भी हड़पे

जींद के जुलाना का मामला। नवंबर 2020 से तांत्रिक महिला से दुष्कर्म कर रहा था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। इधर नरवाना के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की हैंडबाल खिलाड़ी से उसके जीजा ने ही दुष्कर्म किया।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Thu, 26 Aug 2021 07:26 PM (IST) Updated:Thu, 26 Aug 2021 07:26 PM (IST)
घरेलू कलह मिटाने के लिए तांत्रिक के पास पहुंची थी जींद की महिला, किया दुष्कर्म, 50 हजार रुपये भी हड़पे
तांत्रिक धमकी देकर महिला को बुलाता और उससे दुष्कर्म करता।

जागरण संवाददाता, जींद। जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के घर पर चल रहे घरेलू कलह को मिटाने का झांसा देकर एक तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित तांत्रिक ने महिला से 50 हजार रुपये भी हड़प लिए। पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित फरार चल रहा है।

32 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर पर घरेलू कलह रहती थी। इसलिए नवंबर 2020 में पता चला कि चरखी दादरी के गांव फतेहगढ़ निवासी सोमबीर तांत्रिक क्रिया करता है। जब उसने संपर्क किया तो उसने तंत्र विद्या से घरेलू कलह मिटाने का झांसा दिया और इसके तांत्रिक क्रिया पूरी करने के लिए 50 हजार रुपये ले लिए। आरोपित ने इसके बाद उसको गांव फतेहगढ़ में अपने मकान पर बुला लिया। जब वहां पर पहुंची तो आरोपित घर पर अकेला था। तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।

कई बार घर बुलाकर किया दुष्कर्म

आरोपित बार-बार उसको धमकी देकर अपने घर पर बुलाता और उसके साथ दुष्कर्म करता था। उसकी हरकतों से परेशान होकर उसने अब घर वालों को इसके बारे में बताया और मामले की शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि तांत्रिक सोमबीर के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हैंडबाल खिलाड़ी के साथ जीजा ने किया दुष्कर्म

इधर, नरवाना के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 वर्षीय लड़की हैंडबाल खेलती है। वह नरवाना के नवदीप स्टेडियम में कभी कभार अभ्यास करने के लिए आती थी। 25 अगस्त सुबह वह नरवाना के नवदीप स्टेडियम में खेलने की बात कहकर घर से निकली थी। कई घंटे के बाद जब जब वह वापस नहीं लौटी तो वह, उसका देवर व भतीजा उसकी तलाश के लिए खेतों की तरफ चले गए। जब वे रास्ते में पुल के पास पहुंचे तो वहां पर एक कार खड़ी थी। जब उसके पास पहुंचे तो उस गाड़ी से उसकी बेटी उतरी। जबकि गाड़ी में गांव बिघाना निवासी जगबीर बैठा हुआ था, जोकि रिश्ते में उनका जमाई लगता है। उनको देखते ही आरोपित गाड़ी को स्टार्ट करके फरार हो गया। बाद में जब लड़की से पता किया तो उसने बताया कि जगबीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर परिवार वालों को मारने की धमकी दी है। पुलिस ने जगबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी